Peshawar Blast Inside Story: आखिर कौन है उमर खालिद, जिसकी मौत का बदला TTP ने पेशावर की मस्जिद में लाशों का ढेर लगा कर लिया

By अभिनय आकाश | Jan 30, 2023

पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद में हुए विस्फोट में कम से कम 46 नमाजियों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए। अस्पताल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मरने वालों में कई पुलिस अधिकारी भी शामिल थे जो नमाज के लिए एकत्र हुए थे। पुलिस के अनुसार, मस्जिद एक पुलिस हाउसिंग ब्लॉक के करीब स्थित थी और विस्फोट के समय अंदर लगभग 260 लोग थे। धमाका पुलिस लाइन इलाके के पास दोपहर करीब 1.40 बजे हुआ जब एक आत्मघाती हमलावर ने जुहर (दोपहर) की नमाज के दौरान खुद को उड़ा लिया।

पाकिस्तान तालिबान कमांडर ने मस्जिद में आत्मघाती बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली जिसमें लगभग 50 लोग मारे गए। पाकिस्तानी तालिबान के एक कमांडर सरबकाफ मोहमंद ने मस्जिद पर हमले की जिम्मेदारी ली है। टीटीपी ने एक बयान जारी करके कहा कि उसने अपने कमांडर उमर खालिद खुरासानी की हत्‍या का बदला लेने के लिए यह खूनी हमला किया है। गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा कि वह और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पेशावर के लिए रवाना हो गए हैं। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिकविस्फोट के सभी पहलुओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पीएम शहबाज भी घायलों से मिलने जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Pakistan में कुछ बड़ा होने वाला है, BLA और TTP की दोहरी मार, 1250 फौजी बने शिकार!

टीटीपी ने बयान जारी कर क्या कहा?

पाकिस्‍तानी सेना ने टीटीपी कमांडर की पिछले साल अगस्‍त में हत्‍या कर दी थी। टीटीपी मृत कमांडर उमर खालिद के भाई मुकर्रम खुरासानी और उसके करीबी सरबकफ ने एक बयान जारी करके कहा है कि उसके लोगों ने पेशावर में पुलिस को निशाना बनाने के लिए यह आत्‍मघाती बम हमला किया है। उसने कहा कि यह मेरे भाई की गत अगस्‍त में अफगानिस्‍तान में की गई हत्‍या का बदला है। 

पाकिस्तान में 2022 में आतंकवादी हिंसा में 22% की वृद्धि हुई

इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज के अनुसार 2021 की तुलना में 2022 में उग्रवादी हिंसा में 22% की वृद्धि हुई है। 

प्रमुख खबरें

Greater Noida में वित्तीय गड़बड़ी पर PNB का भरोसा, ग्राहकों के सभी वैध दावों का होगा निपटारा

Aaditya Thackeray ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में सरकार पर साजिशकर्ताओं को बचाने का आरोप लगाया

Canada बनेगा EU का सहयोगी सदस्य, Carney और Ursula ने आर्थिक दबाव के खिलाफ गठबंधन पर दिया जोर

नागपुर MLC Election में पराजय पर Chandrashekhar Bawankule बोले- महायुति सहयोगियों की भूमिका की होगी समीक्षा