‘पृथ्वी पर ऐसा कौन कर सकता है…’, शशि थरूर ने विक्रम मिसरी के खिलाफ ऑनलाइन ट्रोल को किया ख़ारिज

By अंकित सिंह | May 12, 2025

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम समझौते की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर विदेश सचिव विक्रम मिसरी को निशाना बनाए जाने की घटना के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर ने उनका पुरजोर बचाव किया है। थरूर ने मिसरी के खिलाफ ऑनलाइन हमलों को बेतुका करार दिया और इस अनुभवी राजदूत की प्रशंसा की कि उन्होंने हाल के भारत-पाकिस्तान संबंधों में सबसे तनावपूर्ण क्षणों में से एक को धैर्यपूर्वक और प्रभावी ढंग से संभाला।

इसे भी पढ़ें: भारतीय सेना ने आतंकियों को मिट्टी में मिलाया, संबित पात्रा ने ऑपरेशन सिंदूर बड़ी बात

यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “निर्णय तो सरकार का होता है, किसी अधिकारी का नहीं। ये बेहद संवेदनशील, निंदनीय, शर्मनाक, आपत्तिजनक और दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि देश के एक बहुत बड़े अधिकारी और उनके परिवार के खिलाफ कुछ असामाजिक-आपराधिक तत्व सरेआम अपशब्दों की सारी सीमाएं तोड़ रहे हैं लेकिन उनके मान-सम्मान की रक्षा के लिए न तो भाजपा सरकार, न ही उनका कोई मंत्री सामने आकर ऐसी अवांछित पोस्ट करनेवालों के खिलाफ किसी कार्रवाई की बात कर रहा है।” उन्होंने कहा, “ऐसे पोस्ट और बयानों से दिन-रात एक करके देश के लिए समर्पित रहने वाले सत्यनिष्ठ अधिकारियों का मनोबल टूटता है।” यादव ने एक खबर भी पोस्ट की, जिसमें विदेश सचिव विक्रम मिसरी और उनके परिवार के साथ दुर्व्यवहार किये जाने का जिक्र है। 

प्रमुख खबरें

Pizza Burger के दौर में भूला UP का पारंपरिक Bhakosa, चने की दाल और गेहूं के आटे से बनता है नाश्ता

राशन इकट्ठा कर लो...यूरोप में क्या बड़ा होने वाला है! ब्रिटेन-फ्रांस अचानक क्यों करने लगे ये अपील?

Microsoft ने Hyderabad में शुरू किया चौथा Cloud Region, AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार

10m Air Rifle में Parth Mane ने जीता Silver, Manu Bhaker और सौरभ के बाद चमका नया सितारा