विपक्ष का उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार कौन होगा? आज खड़गे की बड़ी बैठक, राजनाथ ने मांगा समर्थन

By अंकित सिंह | Aug 18, 2025

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा के लिए आज शाम कई विपक्षी नेताओं की बैठक होने की संभावना है। यह घटनाक्रम राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को इस महत्वपूर्ण पद के लिए पार्टी की पसंद बताए जाने के एक दिन बाद सामने आया है। वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार शाम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से बात की और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के लिए समर्थन मांगा।

राधाकृष्णन के नामांकन पर कई विपक्षी नेताओं ने प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि वे भी जल्द ही एक बैठक करेंगे और अपने उम्मीदवार पर फैसला करेंगे। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं ने इस मुद्दे पर कुछ चर्चाएँ की हैं और मुझे उम्मीद है कि आम सहमति बन जाएगी और हम जल्द ही इस फैसले की घोषणा करेंगे।  भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कहा कि सीपी राधाकृष्णन को एनडीए का उम्मीदवार बनाने का फैसला "एनडीए सहयोगियों के साथ व्यापक चर्चा" के बाद लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा जिलाध्यक्ष ने मकबरे की तस्वीर की आरती की, वीडियो वायरल, मच गया सियासी बवाल

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि सीपी राधाकृष्णन की आरएसएस से जुड़ी पृष्ठभूमि रही है और वे गर्व से उस बैज को धारण करते हैं। वे सांसद और भाजपा के तमिलनाडु प्रमुख रह चुके हैं और अब महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं, लेकिन उनके आरएसएस से जुड़ाव को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने भी एनडीए के उम्मीदवार के आरएसएस से संबंधों का हवाला दिया और कहा कि उन्हें उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने का फैसला "एनडीए ने नहीं, बल्कि आरएसएस ने लिया है... एनडीए के घटक दलों को यह समझना चाहिए कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में उनका क्या महत्व है।"

प्रमुख खबरें

Sonia Gandhi ने याद की पहली मुलाकात, Rajiv Gandhi की सौम्यता ने छू लिया था दिल

Sonia Gandhi ने X पर किया डेब्यू, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार: AQI खराब से सुधरकर मध्यम श्रेणी में पहुँचा; जानें अपने इलाके का हाल और GRAP-I की पाबंदियां

सऊदी छोड़िए अब तो रेंज में UAE, हूती तो गजब कर रहे हैं, कांप गए अंसारुल्लाह के दोनों दुश्मन