वोटर आईडी नंबर, फोटो सब एक, महाराष्ट्र में किसने कर दिया चुनाव में बीजेपी के साथ बड़ा खेल? EC पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष

By अभिनय आकाश | Jul 24, 2024

महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा कि हम सभी ने चुनाव आयुक्त से मुलाकात की और 11 विषयों पर चर्चा की है। हमने लोकसभा में देखा है, अगर हम नागपुर की बात करें तो 1 लाख से अधिक वोट हटा दिए गए। जिन्होंने 2019 में मतदान किया। 36,000 नाम पूरी तरह से हटा दिए गए। जिन नए मतदाताओं ने अपना नाम दर्ज कराया, उनका उल्लेख सूची में नहीं है। हमने इसे मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस चोकलिंगम को देने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने हमारी बात नहीं सुनी, इसलिए हम मुख्य चुनाव आयोग को बताने आए। 

इसे भी पढ़ें: Maratha reservation: मनोज जारांगे पाटिल ने स्थगित किया अनशन, शिंदे सरकार को 13 अगस्त तक का दिया समय

पिछले चुनावों की चिंताओं को उजागर करते हुए, बावनकुले ने 2019 में मतदाताओं के नाम हटाए जाने की घटनाओं की ओर इशारा किया और इन मुद्दों को सुधारने के लिए चुनाव आयोग द्वारा जांच की मांग की। उन्होंने कहा, "2019 में भी कई बूथों से मतदाताओं के नाम काटे गए थे। अब हमने चुनाव आयोग से सभी घरों में जाने और यह देखने के लिए कहा है कि कहां-कहां नाम काटे गए हैं।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के Agra आवास पर प्रदर्शन मामले में छह Congress कार्यकर्ताओं को मिली जमानत

Chhattisgarh में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का एक साल पूरा, 850 गांवों तक पहुंची बस सेवा

Kolkata में FIFA International Friendly मैच: ब्राजील ने भारत को 4-0 से हराया

TVK के INDIA गठबंधन में जुड़ने से तमिलनाडु में विपक्षी मोर्चा मजबूत होगा: मणिकम टैगोर