ईरान बॉर्डर पर किसने गिराया था रूस का विमान? पुतिन को पता चल गया, तगड़ा एक्शन शुरू

By अभिनय आकाश | Apr 03, 2026

ईरान बॉर्डर के पास रूस का मिलिट्री विमान आसमान में उड़ रहा था और कुछ ही मिनटों में यह गायब हो गया। अब सामने आ रहे हैं ऐसे इनपुट्स जिन्होंने इस हादसे को और भी ज्यादा गंभीर बना दिया है। रूस में हलचल तेज है और पुतिन ने जांच और एक्शन दोनों के सख्त आदेश दे दिए हैं। यह कई रिपोर्ट्स में दावे सामने आए हैं। क्या यह सिर्फ एक हादसा था या फिर इसके पीछे कोई बड़ा खतरा छिपा है। रूस का मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट एंटनोफ एन26 उड़ान पर था। 29 लोग सवार थे। 23 यात्री और छह क्रू मेंबर्स। लेकिन कुछ ही देर बाद कंट्रोल रूम से इस एयरक्राफ्ट का संपर्क टूट गया। रडार से विमान गायब हो गया और फिर जो सामने आया वो था एक खौफनाक मंजर। विमान पहाड़ी इलाके में क्रैश हो चुका था। मलबा बिखरा हुआ था और कोई भी जिंदा नहीं बचा। 

इसे भी पढ़ें: 8000 KM दूर बैठा दोस्त भारत के लिए खोलेगा खजाना! इस गरीब देश से मोदी ने गैस भंडार की कौन सी डील कर ली?

अगर यह तकनीकी खराबी है तो रूस की मिलिट्री सेफ्टी पर सवाल भी खड़ा हो रहा है और अगर कुछ और निकला तो यह मामला और भीज्यादा बड़ा हो सकता है क्योंकि यह इलाका पहले से ही ग्लोबल टेंशन का हॉटस्पॉट बना हुआ है। 29 जिंदगियां कुछ ही सेकंड में खत्म हो गई। एक उड़ान जो अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सकी। लेकिन अब यह सिर्फ एक क्रैश नहीं एक ऐसी घटना बन चुकी है जिसका सच दुनिया जानना चाहती है। अब सबकी नजरें टिकी हैं ब्लैक बॉक्स पर जांच रिपोर्ट पर क्योंकि वहीं से सामने आएगा असली सच।

प्रमुख खबरें

Dantewada में सुरक्षाबलों ने पकड़ा माओवादियों का छिपाया गया हथियारों और BGL का बड़ा जखीरा

पहाड़ों की राजनीति लेने लगी करवट! Uttarakhand Congress में छिड़ी महाभारत और Harish Rawat के तेवर पार्टी को नुकसान के स्पष्ट संदेश दे रहे हैं

Shivraj Singh Chouhan को थमाई झूठी स्क्रिप्ट, YSRCP ने Proddatur कार्यक्रम पर TDP को घेरा

डर, रहस्य और सीरियल किलर का खौफ, अक्टूबर में आ रही हैं ये 4 दमदार फिल्में-सीरीज