दविंदर को कौन दे रहा था संरक्षण, मामले पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री खामोश क्यों हैं: राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कश्मीर घाटी से पुलिस अधिकारी दविंदर सिंह की गिरफ्तारी को लेकर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल की कथित ‘‘खामोशी’’ को लेकर सवाल किया और कहा कि सिंह के खिलाफ त्वरित अदालत में मुकदमा चलना चाहिए और दोषी पाए जाने पर उसे कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: विपक्षी दलों ने करवाए सीएए विरोधी दंगे, भाजपा करेगी इनके नापाक इरादों का पर्दाफाश: शाह

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘उसके खिलाफ त्वरित अदालत में छह महीने के भीतर मुकदमा चलना चाहिए और अगर वह दोषी है तो उसे भारत के खिलाफ देशद्रोह के लिए कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।’’ गांधी ने सवाल किया, ‘‘दविंदर सिंह पर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और एनएसए खामोश क्यों हैं? पुलवामा हमले में दविंदर सिंह की क्या भूमिका थी? उसने और कितने आतंकवादियों की मदद की? उसे कौन संरक्षण दे रहा था और क्यों दे रहा था?’’

प्रमुख खबरें

Bundelkhand से CM Yogi का SP पर बड़ा वार: कब्रिस्तान जिन्हें प्यारा, उन्हें Ram Mandir अच्छा नहीं लगता

सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना, कहा- सपा-कांग्रेस सनातन का अपमान करते हैं, BJP विरासत बचा रही है

चंपत राय इस्तीफे के बाद नाराज नहीं, नई व्यवस्था का कर रहे समर्थन: गोविंद देव गिरि

जिंदा नहीं लौटेंगे...अमेरिकी हमलों के बाद ईरान की हिला देने वाली धमकी