Koffee With Karan 9 में होगा बड़ा धमाका, पहले एपिसोड में वरुण-जाह्नवी के साथ नजर आएगा कौन?

By एकता | Sep 16, 2026

करण जौहर का मशहूर बातचीत वाला शो ‘कॉफी विद करण’ जल्द ही अपने 9वें सीजन के साथ दर्शकों के बीच लौटने वाला है। शो की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है, जिसके बाद से फैंस लगातार यह जानने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं कि इस बार शो में कौन-कौन से सितारे नजर आएंगे।

वरुण-जाह्नवी के साथ अर्जुन कपूर भी आएंगे नजर

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर, करण जौहर के काफी करीब माने जाते हैं, इसलिए शो में दोनों के आने की चर्चा पहले से थी। अब खबर है कि इस एपिसोड में सिर्फ वरुण और जाह्नवी ही नहीं, बल्कि एक खास मेहमान भी नजर आएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन कपूर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के साथ शो का हिस्सा होंगे। अर्जुन और वरुण की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। दोनों पहले भी ‘कॉफी विद करण’ के पुराने सीजन में साथ नजर आ चुके हैं और दर्शकों का खूब मनोरंजन कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: गणपति पूजा में Disha Patani का लुक देख भड़के लोग, Kriti Sanon के विज्ञापन से कर दी तुलना

भाई-बहन की जोड़ी के साथ वरुण की दोस्ती

अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर भाई-बहन हैं। वहीं, अर्जुन और वरुण धवन की दोस्ती भी काफी पुरानी है। ऐसे में इन तीनों की साथ में मौजूदगी शो के इस एपिसोड को खास बना सकती है।

माना जा रहा है कि वरुण धवन, जाह्नवी कपूर और अर्जुन कपूर की तिकड़ी शो में खूब मस्ती और मजेदार बातचीत करती नजर आएगी। हालांकि, एपिसोड में क्या खास देखने को मिलेगा, इसका पता शो के प्रसारित होने के बाद ही चलेगा।

प्रमुख खबरें

Ballia Police ने अवैध धर्मांतरण कराने के आरोप में एक व्यक्ति को भेजा जेल

Delhi Medical Procurement Case में पूर्व CPA अधिकारी Neeraj Chopra की जमानत अर्जी खारिज

Fatehpur में जमीन विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, UP Minister Krishna Paswan की बहन घायल

श्रीकृष्ण पर विवादित बयान की Akhilesh Yadav ने की निंदा, दंडात्मक कार्रवाई की मांग