यूपी में कांग्रेस की ओर से कौन होगा सीएम उम्मीदवार? प्रियंका गांधी बोलीं- मेरे सिवा कोई और चेहरा दिखता है क्या?

By अंकित सिंह | Jan 21, 2022

उत्तर प्रदेश में सभी दल अपनी-अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। उत्तर प्रदेश में चुनावी ऐलान के साथ ही राजनीतिक दलों की सक्रियता भी बढ़ गई है। आज उत्तर प्रदेश में कांग्रेस यूथ मेनिफेस्टो को प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की ओर से जारी किया गया। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस प्रियंका गांधी के ही नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। आज के घोषणा पत्र में कांग्रेस ने युवाओं को साधने की कोशिश की है। इसी कड़ी में आज प्रियंका गांधी से उत्तर प्रदेश में सीएम के चेहरे को लेकर सवाल पूछा गया। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के सीएम फेस को लेकर प्रियंका गांधी ने भी साफ-साफ जवाब दे दिया। सीएम फेस के सवाल पर उन्होंने कहा कि क्या आपको उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की तरफ से किसी और का चेहरा दिख रहा है? क्या मेरा चेहरा हर जगह दिख रहा है ना? प्रियंका गांधी ने अपने जवाब से इस बात के संकेत तो दे ही दिए कि उत्तर प्रदेश में अगर कांग्रेस सरकार बनाने की स्थिति में पहुंचती है तो प्रियंका गांधी के ही हाथ में बागडोर रहने वाली है। प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद सरकार गठन के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन की परिस्थिति पैदा होने पर उनकी पार्टी इस पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी किसी गठबंधन सरकार में कांग्रेस शामिल होगी तो उसकी एक शर्त युवाओं और महिलाओं से जुड़े अपने एजेंडे को लागू कराने की होगी। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi का Tamil Nadu दौरा 1 अगस्त को, CM Vijay से मिलने का कार्यक्रम नहीं

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश

Indore में Elephant Attack से चालक की मौत मामले में महावत और मालिक पर केस दर्ज