कौन होगा असम का नया मुख्यमंत्री ? जेपी नड्डा की सर्बानंद और हिमंत बिस्वा के साथ बैठक

By रेनू तिवारी | May 08, 2021

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ राज्य के लिए अगला सीएम कौन होगा, उस पर घर पर चर्चा कर रहे हैं। दोनों नेताओं से नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा महासचिव बीएल संतोष और अन्य ने आज नई दिल्ली में मुलाकात की।

असम के नए मुख्यमंत्री को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच, राज्य में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हिमंत बिस्व सरमा ने पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से यहां शनिवार को मुलाकात की। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने असम में अगली सरकार के नेतृत्व को लेकर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल एवं स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा कोदिल्ली बुलाया था। सूत्रों ने बताया कि दोनों नेता शनिवार सुबह दिल्ली पहुंच गए, लेकिन सरमा ही नड्डा और भाजपा महासचिव (संगठन) बी एल संतोष से मुलाकात करने नड्डा के आवास पहुंचे।

बाद में शाह भी वहां पहुंचे। ऐसी संभावना है कि सोनोवाल भी भाजपा के शीर्ष नेताओं से मिलने के लिए नड्डा के आवास पहुंचेंगे, जहां असम के अगले मुख्यमंत्री को लेकर फैसला किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी यह पता नहीं है कि इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे या नहीं। असम के सोनोवाल-कचहरी आदिवासी समुदाय से संबंध रखने वाले सोनोवाल और उत्तर पूर्व लोकतांत्रिक गठबंधन के संयोजक सरमा मुख्यमंत्री पद के मजबूत दावेदार हैं। भाजपा ने असम में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की थी।

पार्टी ने 2016 विधानसभा चुनाव में सोनोवाल को इस पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया था और चुनाव जीता था। इसी के साथ पूर्वोत्तर में भगवा दल की पहली सरकार गठित हुई थी। इस बार,पार्टी ने कहा था कि वह चुनाव के बाद फैसला करेगी कि असम का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। भाजपा ने 126 सदस्यीय असम विधानसभा में 60 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि उसकी गठबंधन सहयोगी असम गण परिषद से नौ और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल ने छह सीटें जीतीं।

इसे भी पढ़ें: आपदा और युद्ध के समय पीड़ितों की मदद के लिए जागरूक करता है ‘विश्व रेडक्रॉस दिवस' 

आज सुबह असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। ये बैठक जेपी नड्डा के घर पर हो रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के निमंत्रण पर यूरोपीय परिषद के आभासी शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए घनिष्ठ सहयोग की मांग करते हुए चर्चा में रुकी हुई मुक्त व्यापार वार्ता को फिर से शामिल करने की संभावना है। वह इसी कारण सीएम की बैठक में शामिल नहीं हो सके हैं।

प्रमुख खबरें

विपक्ष जनादेश न मिलने से हताश, BJP नेता Nitin Nabin ने Rohtak में साधा निशाना

Azam Khan को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, Ghaziabad की डासना जेल भेजे गए

Om Birla तिरुवनंतपुरम में लोक लेखा समितियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

भारत में Cruise Tourism की अपार संभावनाएं, 20 करोड़ लोग यात्रा खर्च उठाने में सक्षम