Assam का अगला CM कौन? JP Nadda की मौजूदगी में BJP विधायकों की अहम बैठक शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2026

असम विधानसभा में सदन के नए नेता का चुनाव करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक रविवार सुबह गुवाहाटी में शुरू हुई। सदन का नेता चुना गया व्यक्ति ही राज्य की नयी सरकार का नेतृत्व करेगा। बैठक में केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी केंद्रीय पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक के तौर पर उपस्थित हैं। निवर्तमान मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दिलीप सैकिया और भाजपा के सभी नवनिर्वाचित विधायक भी बैठक में मौजूद हैं।

भाजपा नीत राजग ने राज्य विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है।विधानसभा की 126 सीट में से भाजपा ने 82 सीट जीती हैं, जबकि सहयोगी दल अगप और बीपीएफ ने 10-10 सीट हासिल की हैं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह