गहलोत, पायलट और सीपी जोशी जीत की ओर बढ़े, अब कांग्रेस किसे बनाएगी CM ?

By नीरज कुमार दुबे | Dec 11, 2018

राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस लगातार भारी बढ़त बनाये हुए है। राजस्थान देश के उन कुछ प्रदेशों में शुमार है जहां हर पांच साल में सत्ता बदल जाती है। ऐसा ही इस बार भी होता दिख रहा है। लेकिन कांग्रेस के लिए मुश्किल इस बात की होगी कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा क्योंकि कांग्रेस के सभी बड़े नेता पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा सीट से आगे चल रहे हैं जबकि टोंक से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट आगे चल रहे हैं। यही नहीं नाथद्वारा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी भी बढ़त बनाये हुए हैं।

इसे भी पढ़ें- राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बनाई बढ़त, मध्य प्रदेश में भाजपा आगे

कांग्रेस ने राजस्थान में किसी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया था और पार्टी के नेताओं ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा था। अब जब सभी वरिष्ठ नेता चुनाव जीत कर विधानसभा में होंगे तो पार्टी आलाकमान के लिए यह तय करना मुश्किल हो जायेगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा। अशोक गहलोत चूँकि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और संगठन मामलों के प्रभारी हैं इसलिए संभवतः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उन्हें केंद्र में ही बनाये रखें और पार्टी की कमान युवा सचिन पायलट को सौंपें। लेकिन पायलट को गद्दी सौंपना भी मुश्किल होगा क्योंकि ज्यादातर विधायक गहलोत खेमे के ही होंगे। पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को राजस्थान में 200 में से मात्र 21 सीटों पर ही जीत मिली थी।

प्रमुख खबरें

Iran-Israel Conflict: परमाणु प्लांट के पास मिसाइल अटैक से दुनिया की सांसें थमीं, 180 जख्मी

PM Modi ने रचा नया इतिहास, देश में सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले Non-Congress Leader बने

Share Market का Red Alert: Investors के 1 लाख करोड़ डूबे, इन शेयरों में हुई भारी बिकवाली

Premier League: Everton ने Chelsea को 3-0 से रौंदा, लगातार चौथी हार से बढ़ा संकट