बुंदेलखंड से योगी मंत्रिमंडल में किसे मिलेगी जगह? इन दो नामों पर चर्चा तेज

By विनोद मिश्रा | Mar 14, 2022

बांदा। योगी मंत्रिमंडल के गठन को लेकर जंहा लखनऊ से लेकर दिल्ली तक का राजनीतिक माहौल गर्म है, वहीं बुंदेलखंड से कौन बनेगा मंत्री इसको लेकर चर्चायें सिरर्मोर्य पर है। चित्रकूट मंडल से लगातार दूसरी बार विधायक बने प्रकाश दिवेदी का मंत्रिपरिषद में शामिल करने की उम्मीदें "परवान" पर है। पूरे चित्रकूट मंडल ही नहीं, बुंदेलखंड में ब्राह्मण नेता के रूप में इनकी गजब पहचान तो कायम है ही, साथ ही उनकी पकड़ अगड़ी, पिछड़ी एंव अनुसूचित जाति में भी मजबूत होने से उनका जनाधार सोने में सोहागा बन जाता है। 

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव बोले- भाजपा के छल-कपट से खतरे में पड़ी राजनीति की शुचिता

इन्हीं खास कारणों से बुंदेलखंड में दो नाम प्रकाश दिवेदी और मनीषा अनुरागी चर्चा में है। पिछले मंत्री परिषद में भी चित्रकूट मंडल और झांसी मंडल से दो मंत्री थे, जिनमे चित्रकूट से चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय चुनाव हार गये। इस प्रकार जातीय समीकरण के संतुलन की दृष्टि से भी मंत्रिपरिषद में विधायक प्रकाश का प्रकाश फैलाना तय सा माना जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर