By अंकित सिंह | Aug 07, 2024
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाला मामले में जेल में बंद है। इसकी वजह से आम आदमी पार्टी के कामकाज के अलावा दिल्ली सरकार के कामकाज भी बाधित हो रहे हैं। वहीं, स्वतंत्रता दिवस भी आने वाला है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की मौके पर अरविंद केजरीवाल की गैर मौजूद की में झंडा कौन फहराएगा? इसको लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। इसको लेकर केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को एक पत्र लिखा है।
हालांकि आगे चलकर इसको लेकर तरह-तरह के दावे जरूर होंगे। लेकिन फिलहाल के लिए यह तय माना जा सकता है कि दिल्ली सरकार में आतिशी का बोलबाला काफी है। यह घटनाक्रम दिल्ली उच्च न्यायालय के हालिया फैसले के बाद हुआ है जिसने उत्पाद शुल्क नीति मामले से संबंधित केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने पुष्टि की कि गिरफ्तारी उचित कारणों से की गई थी। जहां केजरीवाल की जमानत अर्जी चर्चा का विषय बनी हुई है, वहीं कोर्ट ने उन्हें ट्रायल कोर्ट से और राहत लेने की सलाह दी है।