इंग्लैंड के खिलाफ रोहित से साथ कौन करेगा ओपनिंग? इन खिलाड़ियों को दिया जा सकता है मौका

By अंकित सिंह | Aug 03, 2021

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला शुरू होने से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल मयंक अग्रवाल को अभ्यास मैच के दौरान चोट लगने के कारण वह पहले मैच से बाहर हो गए हैं। मयंक अग्रवाल को मोहम्मद सिराज की शार्ट गेंद सिर में जाकर लगी जिसके बाद वह चोटिल हो गए। आपको बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर गए भारतीय गेंदबाजों में सिराज फिलहाल सबसे तेज गेंदबाज हैं। इंग्लैंड दौरे के दौरान भारत को पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है और टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका की है। लेकिन टीम इंडिया को एक के बाद एक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

इसे भी पढ़ें: युजवेंद्र चहल और कृष्णप्पा गौतम कोविड-19 पॉजिटिव, श्रीलंका में रूके रहेंगे : बीसीसीआई

इंग्लैंड में खेलना फिलहाल अभिमन्यु ईश्वरन के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। इंग्लैंड में अपनी काबिलियत को साबित करने का अभिमन्यु ईश्वरन के पास एक शानदार मौका है। हालांकि आईपीएल में वह किसी टीम के लिए नहीं खेलते हैं। 2018-19 के रणजी ट्रॉफी में इन्होंने 6 मुकाबले खेले हैं जिसमें 861 रन बनाए। दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईश्वर ने 153 रन बनाए और इंडिया ए में जगह मिली। वही मयंक की गैरमौजूदगी में लोकेश राहुल को भी सलामी बल्लेबाज के तौर पर मौका मिल सकता है। राहुल ने ज्यादातर टेस्ट मैचों में पारी का आगाज किया है लेकिन इन दिनों वह मध्य-क्रम में खेलना पसंद करते हैं। टीम में हालांकि हनुमा विहारी को भी सलामी बल्लेबाज के तौर पर मौका मिल सकता है जो ऑस्ट्रेलिया की तरह यहां पारी का आगाज कर सकते है। विहारी ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते है और अगर वह सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल होते है तो हरफनमौला तेज गेंदबाज शारदुल ठाकुर को भी अंतिम 11 में चुना जा सकता है।

प्रमुख खबरें

नासिक धर्मांतरण मामला: आरोपी निदा खान को मिली जमानत, कोर्ट ने भगवान कृष्ण के जन्म का जिक्र कर अजन्मे बच्चे के हित में सुनाया फैसला

WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, Meta ने भेजा जवाब, IT Ministry कर रहा समीक्षा: सूत्र

Sunil Gavaskar Birthday: जब बिना हेलमेट खूंखार गेंदबाजों से भिड़े Little Master, बदली Team India की तस्वीर

FIFA World Cup में फिर टूटा Morocco का दिल, Mbappé-Dembélé के गोल से France ने 2-0 से रौंदा