कौन होगा I.N.D.I.A. का PM उम्मीदवार, किसी ने Nitish Kumar तो किसी ने Mamata Banerjee का लिया नाम

By अंकित सिंह | Aug 14, 2023

2024 चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है विपक्षी गठबंधन इंडिया की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा, इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यही कारण है कि भाजपा लगातार विपक्षी गठबंधन पर तंज कस रही है। भाजपा का दावा है कि बाराती तैयार है लेकिन दुल्हा कौन होगा, इस पर निर्णय नहीं लिया जा सका है। भाजपा लगातार यह भी दावा करती है कि इंडिया गठबंधन में जितने भी नेता शामिल हैं, सभी महत्वाकांक्षा लिए बैठे हैं कि उन्हें प्रधानमंत्री बनने का मौका मिलेगा। आज प्रधानमंत्री पद को लेकर दो ऐसे बयान सामने आए हैं जिससे कांग्रेस को निराशा मिल सकती है। 

इसे भी पढ़ें: टीम इंडिया की हार पर वेंकटेश प्रसाद का बयान, कहा- 'कप्तान और कोच हैं हार के जिम्मेदार'

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह देश के लिए बहुत अच्छा होगा कि ऐसे समय में जब हमारे पास राष्ट्रपति के रूप में भी एक महिला है, हमारे पास प्रधान मंत्री के रूप में भी एक महिला है। ममता बनर्जी जैसी फायरब्रांड नेता, जिनके पास जनाधार है, इस भूमिका में फिट बैठेंगी। हालांकि, लोकसभा में आसनसोल का प्रतिनिधित्व करने वाले सिन्हा ने यह भी कहा, "प्रधानमंत्री कौन होगा, यह निर्णय उचित समय पर लिया जाएगा। मेरा कहना यह है कि हम, भारत में, प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।" भाई विरेंद्र ने कहा कि हमारी व्यक्तिगत राय है कि आज़ादी के बाद सबसे पहला राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के तौर पर बिहार ने दिया। ऐसे ही बिहार से कोई भी प्रधानमंत्री नहीं बना है... बिहार से ही नारा निकला है 'भाजपा भगाओ, देश बचाओ'... हमारी व्यक्तिगत चाह है कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें।

प्रमुख खबरें

140 KM दूर से दुश्मन को निशाना बनाएगा भारत का Khagantak 243 Glide Bomb, परीक्षण सफल होते ही China, Pakistan की बढ़ी टेंशन

Prabhasakshi NewsRoom: Modi Pezeshkian Meeting से बुरी तरह भड़का अमेरिका, Marco Rubio ने दे डाली सख्त चेतावनी

Health Tips: Heart Disease और Dementia का खतरा कम कर सकती है Shingles Vaccine, रिसर्च का दावा

Anna Hazare की सेहत में सुधार, Bombay Hospital में दो दिन और रहेंगे भर्ती