भारत के खजाने में 800 अरब डॉलर कौन डालेगा? Morgan Stanley का होश उड़ाने वाला खुलासा

By अभिनय आकाश | May 05, 2026

दुनिया युद्ध की आग में हर रोज जल रही है। चाहे पश्चिम एशिया की धक हो या फिर रूस यूक्रेन की भयंकर तबाही। लेकिन अब इन महासंकटों के बीच भारत ने एक ऐसा आर्थिक ब्रह्मास्त्र चला है जिससे पूरी दुनिया हैरान हो गई। दरअसल आज भारत केवल एक मुखदर्शक नहीं है बल्कि विश्व मित्र की भूमिका में है। जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शांति का संदेश देते हैं। वहीं दूसरी तरफ हमारे यानी भारत के प्रवासी भारतीय अपनी मेहनत से देश की नींव मजबूत कर रहे हैं। यही वजह है कि मॉ्गन स्टैनली की ताजा रिपोर्ट भारत की इसी बढ़ती साख की गवाही दे रही है। बिल्कुल विदेश से पैसा घर भेजने के मामले में भारतीय प्रवासियों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। भारत को मिलने वाली रेमिटेंस यानी प्रवासियों द्वारा भेजा गया धन 138 बिलियन पहुंचने का अनुमान है। यह पिछले साल से 15% अधिक हैं। यह विशाल धनराशि हमारे व्यापार घाटे का 40 से 45% हिस्सा अकेले संभाल लेती है।  

इसे भी पढ़ें: अब परमाणु युद्ध के साये में दुनिया! ट्रंप ने ठुकराई शांति की आखिरी गुहार, अमेरिका ने अरब सहयोगियों को थमाए महाविनाशक हथियार

वैसे रेमिटेंस पर आरबीआई के पुराने सर्वे के मुताबिक कुल रकम में से ज्यादातर इस्तेमाल पारिवारिक जरूरतों के लिए किया जाता है। कुछ रकम को डिपॉजिट और निवेश के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है और इस तिमाही में रेमिटेंस बढ़ने की एक वजह यह भी है कि त्योहारों और शादियों की वजह से इस दौरान प्रवासी भारतीय काफी रकम अपने घर भेज रहे हैं। खैर भारत की असली ताकत उसकी सेना के साथ-साथ उसकी आर्थिक रीड भी है और मॉर्गन स्टैनली की ये रिपोर्ट हमें सचेत करती है और गौरवान्वित भी करती है।

प्रमुख खबरें

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया

Palghar Court ने अस्पताल तोड़फोड़ मामले में Shiv Sena MLA के बेटे समेत छह की जमानत खारिज की

Begusarai में जीविका कार्यकर्ता से दुष्कर्म, SIT गठित कर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा