जिसकी आस्था है, वो औरंगजेब की कब्र पर जाएगा, ये भारत की उदारता और समावेशिता का प्रतीक, बोले आरएसएस नेता भैयाजी जोशी

By अभिनय आकाश | Mar 31, 2025

मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने की कुछ दक्षिणपंथी संगठनों की मांग के बीच, वरिष्ठ आरएसएस नेता सुरेश 'भैयाजी' जोशी ने सोमवार को कहा कि इस विषय को अनावश्यक रूप से उठाया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता ने नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि जो भी व्यक्ति आस्थावान होगा, वह महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में स्थित इस ढांचे के दर्शन करेगा। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को औरंगजेब की कब्र को लेकर सांप्रदायिक तनाव भड़काने के प्रयासों की निंदा की और कहा कि इतिहास को जाति और धर्म के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: 'व्हाट्सएप पर इतिहास पढ़ना बंद करें', औरंगजेब की कब्र पर विवाद के बीच बोले राज ठाकरे

राज ठाकरे की टिप्पणियों और मुगल सम्राट की कब्र के मुद्दे के बारे में पूछे जाने पर जोशी ने कहा कि औरंगजेब की कब्र का विषय अनावश्यक रूप से उठाया गया है। उनकी मृत्यु यहीं (भारत में) हुई थी, इसलिए उनकी कब्र यहीं बनाई गई है। जिनकी आस्था है वे जाएंगे। पूर्व आरएसएस महासचिव ने कहा कि हमारे पास छत्रपति शिवाजी महाराज का आदर्श (रोल मॉडल) है। उन्होंने अफजल खान की कब्र बनवाई। यह भारत की उदारता और समावेशिता का प्रतीक है। कब्र बनी रहेगी, जो भी जाना चाहेगा, जाएगा।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects