'जिसके पास ज्ञान, वही सुखी और बलवान', PM Modi बोले- विकसित भारत का निर्माण ही हमारा लक्ष्य

By अंकित सिंह | Jun 30, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल हुए। इस दौरान नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय कंप्यूटर सेंटर और 'प्रौद्योगिकी संकाय' की इमारत और दिल्ली विश्वविद्यालय के अकादमिक ब्लॉक की आधारशिला भी रखी। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय ने ऐसे समय में अपने 100 वर्ष पूरे किए हैं, जब देश अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी देश हो, उसके विश्वविद्यालय, शिक्षण संस्थान, उसकी उपलब्धियों का सच्चा प्रतिबिंब होते हैं। DU की भी इन 100 वर्षों की यात्रा में कितने हीं ऐतिहासिक पड़ाव आएं। 

इसे भी पढ़ें: BJP ने Loksabha Elections 2024 के लिए जो रणनीति बनाई है उसका तोड़ निकाल पाना बहुत मुश्किल काम है

जिसके पास ज्ञान, वही सुखी और बलवान

मोदी ने कहा कि जिसके पास ज्ञान होता है वही सुखी और बलवान होता है। उन्होंने कहा कि निष्ठा धृति सत्यम्, विश्वविद्यालय का ये ध्येय वाक्य अपने हर एक छात्र के जीवन में मार्गदर्शक दीपक की तरह है... जिसके पास ज्ञान है वही सुखी है, वही बलवान है। वास्तव में वही जीता है जिसके पास ज्ञान है। उन्होंने कहा कि 20वीं सदी के तीसरे दशक ने आजादी के आंदोलन को नई गति दी और इस 21वीं सदी का तीसरा दशक देश की विकास यात्रा को नई गति देगा। पिछले कुछ वर्षों में आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी और एम्स कॉलेजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। ये संस्थान नए भारत की आधारशिला बन रहे हैं।  

 

हमारा लक्ष्य विकसित भारत

मोदी ने कहा कि 25 साल बाद जब देश अपनी आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा तब DU अपनी स्थापना के 125 वर्ष मनाएगी। तब हमारा लक्ष्य भारत की स्वतंत्रता था। अब हमारा लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत का निर्माण है। पिछली शताब्दी के तीसरे दशक ने स्वतंत्रता संग्राम को नई गति दी थी, अब इस शताब्दी का ये तीसरा दशक भारत की विकास यात्रा को नई रफ़्तार देगा। उन्होंने कहा कि पिछली शताब्दी के तीसरे दशक ने स्वतंत्रता संग्राम को नई गति दी थी, अब इस शताब्दी का ये तीसरा दशक भारत की विकास यात्रा को नई रफ़्तार देगा। आज देशभर में बड़ी संख्या में यूनिवर्सिटी, कॉलेज बनाए जा रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

एक ही दिन दो बड़े Air Crash, France और Saudi Arabia में 25 लोगों ने गंवाई जान

TIAS Convocation: Prof. Sanjay Dwivedi बोले- AI के दौर में Digital Transformation के लिए तैयार हों छात्र

New Delhi में चर्चा, जब Indira Gandhi की Emergency के खिलाफ भवानी प्रसाद मिश्र की कलम बनी हथियार

Awami League को बचाने की जंग, Sheikh Hasina का ऐलान, बोलीं- हर साजिश तोड़कर इसी साल लौटूंगी वतन