पूरा देश बहादुर सुरक्षा बलों के साथ खड़ा है: मणिपुर हमले पर अमित शाह ने कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2021

नयी दिल्ली| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर शनिवार को घात लगाकर किए गए हमले पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि वीर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग मुठभेड़ों में दो आतंकवादी मारे गए

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर किए गए कायराना हमले को लेकर गुस्से में हूं। मैं शोकसंतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। पूरा देश हमारे बहादुर सुरक्षा बलों के साथ खड़ा है। हमारे वीर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।’’

‘होमलैंड’ की मांग करने वाले मणिपुर के उग्रवादी संगठन ‘पीपुल्स रेवॉल्यूशनरी पार्टी ऑफ कंगलीपक’ (पीआरईपीएके) के संदिग्ध उग्रवादियों ने यह हमला किया है।

इसे भी पढ़ें: बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र का विस्तार : केंद्रीय गृह सचिव करेंगे बैठक

प्रमुख खबरें

UP Congress प्रमुख बनते ही Aradhana Mishra Mona ने 2027 चुनाव पर साधा निशाना

Kurash खिलाड़ी Yash Kumar Chauhan प्रतिबंधित दवाओं के सेवन में दोषी, अस्थायी रूप से निलंबित

Kumkum Mohad ने तीरंदाजी में रचा इतिहास, Olympic quota हासिल कर फाइनल में पहुंचीं

भारत में निवेश बढ़ाए Nike, वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal ने दिया Just Do It का संदेश