हाथरस पीड़िता का पहले कुछ दरिंदों ने और कल पूरी प्रणाली ने किया बलात्कार: केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि हाथरस सामूहिक बलात्कार पीड़िता का ‘‘पहले कुछ दरिंदों ने बलात्कार’’ किया और इसके बाद ‘‘पूरी प्रणाली ने उसका बलात्कार’’ किया। सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई युवती के परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने पीड़िता का रात में ही अंतिम संस्कार करने के लिए उन्हें मजबूर किया। उन्नीस वर्षीय दलित युवती की सामूहिक बलात्कार के एक पखवाड़े बाद मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी। बुधवार को रात हाथरस में उसका अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि स्थानीय पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि अंतिम संस्कार ‘‘परिवार की इच्छानुसार’’ किया गया। 

इसे भी पढ़ें: हाथरस घटना में मुख्यमंत्री योगी ने SIT का किया गठन, सात दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश 

इससे पहले केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा था, ‘‘हाथरस पीड़िता की मौत पूरे समाज, देश और सभी सरकारों के लिए शर्म की बात है। बड़े दुःख की बात है कि इतनी बेटियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है और हम अपनी बेटियों को सुरक्षा नहीं दे पा रहे। दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा मिलनी चाहिए।’’ युवती के साथ 14 सितंबर को चार लोगों ने हाथरस के एक गांव में सामूहिक बलात्कार किया था। उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत और खराब होने के बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भेजा गया, जहां उसने मंगलवार को दम तोड़ दिया। यह खबर फैलते ही नेताओं, खिलाड़ियों, कलाकारों एवं कार्यकर्ताओं समेत समाज के सभी वर्गों ने इस घटना पर रोष व्यक्त किया और न्याय की मांग की।

प्रमुख खबरें

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल