महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने किसे कहा हरा सांप, बोले- हिंदुओं के वोट से बना विधायक, गोल टोपी और दाढ़ी...

By अंकित सिंह | Jul 11, 2025

मुंबई में मराठी भाषा के मुद्दे पर चल रहे तनाव के बीच भाजपा नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने शुक्रवार को कहा कि वह हिंदू मतदाताओं के समर्थन से विधायक बने हैं। उन्होंने कहा कि गोल टोपी और दाढ़ी वालों ने मुझे वोट नहीं दिया। मैं हिंदुओं के वोट से विधायक बना हूँ। अगर मैं हिंदुओं का साथ नहीं दूँगा, तो क्या उर्दू वालों का साथ दूँगा? ये हरे साँप हैं... मुंबई का डीएनए हिंदू है। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के पुत्र राणे मराठी भाषा के प्रयोग को लेकर हाल में हुई बहस और उन आरोपों का जवाब दे रहे थे कि सार्वजनिक स्थानों पर मराठी का प्रयोग न करने पर हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra में ‘Urban Naxal' पर बड़ा प्रहार, विधानसभा से पारित हुआ अर्बन नक्सलियों से सख्ती से निपटने वाला कानून

इससे पहले नितेश राणे ने मुंबई में ठाकरे बंधुओं (उद्धव और राज) की संयुक्त रैली को लेकर शनिवार को उन पर निशाना साधते हुए इस रैली को हिंदू विरोधी और जिहादी सोच से प्रेरित करार दिया। राणे ने आरोप लगाया कि उद्धव और राज की इस संयुक्त रैली का उद्देश्य समाज को बांटना और राज्य को कमजोर करना है। दो दशक के बाद उद्धव और राज ने शनिवार को सार्वजनिक मंच साझा किया और ‘आवाज मराठीचा’ नामक विजय सभा का आयोजन किया जिसका उद्देश्य राज्य के स्कूलों में कक्षा एक से तीसरी के रूप में हिंदी को शामिल करने संबंधी सरकार द्वारा पहले जारी किए गए दो सरकारी आदेशों को वापस लेने का जश्न मनाना था।

प्रमुख खबरें

इलेक्शन प्रोसेस में हस्तक्षेप नहीं...SC ने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द करने के खिलाफ दायर याचिका खारिज की

INDIA Bloc Meeting में बना था Modi को घेरने का प्लान, मगर Omar Abdullah ने तो प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ कर दी

असम-नगालैंड के बीच दशकों का विवाद खत्म, तेल समझौता संपन्न, शाह ने पूर्वोत्तर का भाग्य ही बदल दिया

Bollywood Wrap-up: अक्षय कुमार-रवीना टंडन का धमाका से लेकर कंगना के पाकिस्तान प्रेम वाले बयान तक, आज की बड़ी खबरें