Swati Maliwal ने किसे कहा राजनीतिक हिटमैन, वीडियो सामने आने के बाद बोलीं- जिस हद तक गिर सकता है गिर जा

By अंकित सिंह | May 17, 2024

13 मई को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर जो हुआ उसका एक वीडियो फुटेज आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के इस आरोप पर बढ़ते विवाद के बीच जारी किया गया है कि केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने उन पर हमला किया था। स्वाति मालीवाल को केजरीवाल के आवास के कर्मचारियों के साथ बहस करते देखा जा सकता है। हालांकि, इस वीडियो के जारी हो जाने के बाद स्वाति मालीवाल ने भी पलटवार किया है। 

इसे भी पढ़ें: 'बेशर्मी की कोई सीमा नहीं होती', Swati Maliwal मामले पर बोलीं निर्मला सीतारमण, चुप क्यों हैं केजरीवाल

स्वाति मालीवाल ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी इस राजनीतिक हिटमैन ने ख़ुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि अपने लोगों से ट्वीट्स करवाके, आधि बिना संदर्भ की वीडियो चलाके इसे लगता है ये इस अपराध को अंजाम देके ख़ुद को बचा लेगा। कोई किसी को पीटते हुए वीडियो बनाता है भला? घर के अंदर की और कमरे की CCTV फ़ुटेज की जाँच होते ही सत्य सबके सामने होगा। जिस हद तक गिर सकता है गिर जा, भगवान सब देख रहा है। एक ना एक दिन सब की सच्चाई दुनिया के सामने आएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा 52 सेकेंड का यह वीडियो किसने बनाया, यह अभी पता नहीं चल पाया है। स्वाति मालीवाल ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वीडियो संदर्भ से बाहर है और सीसीटीवी फुटेज की जांच होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी। सोमवार सुबह दिल्ली पुलिस को केजरीवाल के आवास से एक फोन आया जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि उसके साथ वहां मारपीट की गई। दूसरी कॉल में उसने खुद को राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल बताया। बाद में, स्वाति पुलिस स्टेशन गई लेकिन कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।

इसे भी पढ़ें: Swati Maliwal Assault Case: दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी अरविंद केजरीवाल का बयान, सीएम के पीए की भी गिरफ्तारी की संभावना

तीन दिन तक खामोश रहने के बाद स्वाति मालीवाल ने गुरुवार रात पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया, जिसके बाद एम्स में मेडिकल जांच की गई, जिसमें उनके चेहरे पर अंदरूनी चोट की पुष्टि हुई। शुक्रवार को उसने कोर्ट में मारपीट मामले में अपना बयान दर्ज कराया। अपनी एफआईआर में स्वाति मालीवाल ने कहा कि केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने उन्हें पूरी ताकत से कम से कम 7-8 बार थप्पड़ मारे।

प्रमुख खबरें

Mahatma Gandhi ने South Africa में 6 नवंबर को शुरू किया था ऐतिहासिक ‘ग्रेट मार्च’

Ballia Police Encounter: मंदिर लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार

Sensex 443 अंक उछला, FII की लिवाली से शुरुआती कारोबार में निफ्टी भी चढ़ा

Dhanteras पर ODOP उत्पाद खरीदें, CM Yogi Adityanath ने की अपील