Arunachal Pradesh में साथ हो रहे हैं विधानसभा और लोकसभा के चुनाव, जनता का मूड़ इस बार किसकी सरकार बनवाने का है?

By नीरज कुमार दुबे | Apr 15, 2024

अरुणाचल प्रदेश उन कुछ राज्यों में शुमार है जहां विधानसभा और लोकसभा के चुनाव साथ हो रहे हैं। पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल में लोकसभा की दो सीटें हैं और विधानसभा की 60 सीटें हैं। विधानसभा की 10 सीटों पर एक ही उम्मीदवार होने की वजह से उन्हें निर्वाचित घोषित किया जा चुका है इसलिए चुनाव बाकी की 50 विधानसभा सीटों पर कराये जा रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना 2 जून को कराई जायेगी जबकि लोकसभा चुनावों के लिए दोनों सीटों के मतों की गणना देश की सभी लोकसभा सीटों की मतणगना के साथ ही यानि 4 जून को होगी।

इसे भी पढ़ें: Assam में बस यात्रा के दौरान हमने जानी लोगों की राय, चुनाव को लेकर जनता ने बताई चौंकाने वाली बात

प्रभासाक्षी से बातचीत में लोगों ने कहा कि चीन चाहे जितनी आंखें दिखाता रहे लेकिन हर अरुणाचली भारतीय है और अपने देश के साथ चट्टान की तरह खड़ा है। लोगों ने बताया कि वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत जिस तरह सीमावर्ती गांवों का विकास हुआ है उससे सिर्फ वहां के निवासियों को ही लाभ नहीं हुआ है बल्कि इससे सुरक्षा के हालात भी बेहतर हुए हैं। लोगों ने बताया कि सुदूर क्षेत्रों में पुलों और सड़कों का जो जाल बिछाया गया है उससे हमारे सुरक्षा बलों के लिए कहीं भी कभी भी पहुँचना आसान हो गया है जिससे दुश्मन हैरत में है।

लोगों ने बताया कि जिस तरह यहां डबल इंजन सरकार जल विद्युत परियोजना के क्षेत्र में काम कर रही है उससे आने वाले दिनों में अरुणाचल की किस्मत बदलने वाली है क्योंकि तब हम पूरे देश को बिजली दे रहे होंगे। हमने जब ईटानगर से सटे कुछ गांवों का दौरा किया तो पाया कि वहां पक्की सड़कें और बुनियादी ढांचागत परियोजनाएं पर्याप्त मात्रा में हैं। लोगों ने हमसे बातचीत में कहा कि कांग्रेस भले न्याय की गारंटी देने की बात कर रही हो लेकिन हमें मोदी की गारंटी पर विश्वास है। लोगों ने कहा कि भाजपा ने विकसित भारत, विकसित अरुणाचल प्रदेश के लिए जो संकल्प पत्र जारी किया है हम उससे संतुष्ट हैं और हमें विश्वास है कि उसमें किये गये वादे पूरे किये जायेंगे।

प्रमुख खबरें

NSE IPO को अंतिम दिन मिला 5.71 गुना सब्सक्रिप्शन, 90300 करोड़ की आई भारी मांग

सुधारों और शासन पर PM Modi की अध्यक्षता में Union Ministers की दो दिवसीय चिंतन बैठक बुधवार से

उत्तराखंड MBBS फर्जी सर्टिफिकेट कांड में एजुकेशन कंसल्टेंट और अभ्यर्थी का पिता अरेस्ट

Yudh Abhyas 2026: Indian Army और US Army का 22वां एडिशन शुरू, जॉइंट ट्रेनिंग जारी