Jan Gan Man: Raja Raghuvanshi Case से उठा सवाल- अपना 'सिंदूर' खुद क्यों उजाड़ रही हैं महिलाएं? सावित्री के देश में सोनम क्यों बन रही हैं महिलाएं?

By नीरज कुमार दुबे | Jun 10, 2025

इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम का हनीमून हॉरर हत्याकांड की एक घटना मात्र नहीं बल्कि वह कड़वी सच्चाई है जोकि भारतीय समाज में अब लगातार देखने को मिल रही है। आज सोनम आरोपी है, कल मुस्कान आरोपी बनी थी संभव है कल को कोई नई आरोपी सामने आयेगी? सवाल यह है कि महिलाएं अपना ही सिंदूर खुद क्यों उजाड़ रही हैं? सवाल यह भी है कि ये घटनाएं किन कारणों से हो रही हैं? सवाल उठता है कि पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ, हरितालिका तीज तथा कई अन्य कठिन व्रत रखने वाली महिलाएं अपने पति की हत्या क्यों कर रही हैं या करवा रही हैं? आश्चर्य इस बात का है कि सावित्री-सत्यवान के देश में पति की हत्या के मामले क्यों बढ़ रहे हैं? सवाल उठता है कि सोनम/मुस्कान पर किसका असर हुआ? सवाल उठता है कि मैकाले, मिशनरी, मोंटेसरी शिक्षा या नैतिक शिक्षा का अभाव तो इस पतन का कारण नहीं हैं?

इस मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता और भारत के पीआईएल मैन के रूप में विख्यात अश्विनी उपाध्याय ने कई ऐसी बातें कही हैं जो ना सिर्फ मेघालय में घटे घटनाक्रम के मूल कारणों को उजागर करती हैं साथ ही इस बढ़ती समस्या का हल भी सुझाती हैं।

प्रमुख खबरें

घाटे और कड़ी टक्कर के बीच बिका Pizza Hut, लगभग 22500 करोड़ में हुआ सौदा, जानिए क्यों यम ब्रांड्स को बेचना पड़ा सबसे मशहूर नाम

Summer Health: क्या पेट की गर्मी से चेहरे पर होते हैं Pimples? जानें इस दावे का पूरा सच

Modi से मिलते ही Meloni ने इस बार कह दी बड़ी बात, We’re the most famous couple on Instagram

Jijabai Death Anniversary: सिर्फ Shivaji की मां नहीं, Maratha Empire की असली वास्तुकार थीं जीजाबाई