प्रवासियों को भारत भेजते वक्त ट्रंप ने दी क्या सख्त चेतावनी, इस वजह से अमृतसर में ही उतर रहा C-17 विमान

By अभिनय आकाश | Feb 15, 2025

अमेरिका से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लौटते ही एक और अमेरिकी विमान भारतीय अप्रवासियों को लेकर अमृतसर में लैंड करने वाला है। सी 17 अमेरिकी विमान के लैंड करने को लेकर कई तरह के विवाद भी देखने को मिल रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर एयरपोर्ट पर अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर विमान के आने पर कहा कि केंद्र सरकार पंजाव को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। वहीं अब सूत्रों के हवाले से दावा ये भी किया जा रहा है कि अमेरिका की तरफ से ये सख्त हिदायत दी गई है कि डिपोर्ट किए गए नागरिकों को लेकर विमान ऐसे किसी शहर में नहीं लैंड करना चाहिए जहां अमेरिकी दूतावास स्थित हो। 

इसे भी पढ़ें: 2,200 KM की रेंज और 2,000 KMPH की रफ़्तार, अमेरिका का F-35 चीन के सामने क्या साबित होगा गेमचेंजर?

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विमान के शनिवार रात करीब 10 बजे हवाई अड्डे पर उतरने की उम्मीद है। निर्वासित किए गए लोगों में पंजाब के 67, हरियाणा के 33 , गुजरात के आठ, उत्तर प्रदेश के तीन, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान के दो-दो तथा हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के एक-एक नागरिक हैं। निर्वासित लोगों को लाने वाले तीसरे विमान के 16 फरवरी को पहुंचने की उम्मीद है। इससे पहले पांच फरवरी को अमेरिका का एक सैन्य विमान भारत के विभिन्न राज्यों के 104 अवैध प्रवासियों को लेकर अमृतसर पहुंचा था। ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत इन लोगों को भारत निर्वासित किया था। इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर एक और विमान के अमृतसर हवाई अड्डे पर आने की संभावना पर सवाल उठाया। मान ने केंद्र सरकार पर पंजाब को बदनाम करने का आरोप लगाया। मान ने शुक्रवार शाम अमृतसर में पत्रकारों से कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार हमेशा पंजाब के साथ भेदभाव करती है। वह राज्य को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत वे पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Smriti Irani का राहुल गांधी पर तंज, 56 चुनाव हारने के बाद भी नहीं स्वीकारी विफलता

पीटीआई नेताओं की हिरासत मामला: Peshawar High Court ने बड़ी पीठ के गठन के लिए मुख्य न्यायाधीश को भेजी याचिकाएं

MP Rajya Sabha By-Election: दो पर्चे रद्द होने से Union Minister Hardeep Singh Puri निर्विरोध चुने जाएंगे

Central Government ने दवा रसायनों पर निगरानी बढ़ाई, हर खेप को NOC अनिवार्य