Pakistan Border पर अचानक क्यों पहुंचे 8 IPS अधिकारी, क्या करने वाला है भारत?

By अभिनय आकाश | Jun 09, 2026

पाकिस्तान को शायद अंदाजा भी नहीं था कि भारत अब बॉर्डर पर खतरनाक चाल चलने जा रहा है। आठ आईपीएस अधिकारी 16 गांव और दो रातें। बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती के बाद अब भारत का फोकस पूरी ताकत के साथ पाकिस्तान सीमा पर आ गया है। दरअसल भारत अच्छी तरह से यह जानता है कि सीमा पार से होने वाली घुसपैठ और आतंकवाद की चुनौती दशकों पुरानी है और यही वजह है कि अब सिर्फ चौकियों की ही नहीं बल्कि पूरे बॉर्डर इकोसिस्टम की जांच की जा रही है। लेकिन समय के साथ बता दें कि चुनौतियां भी बदल गई है। अब सिर्फ घुसपैठ ही नहीं बल्कि ड्रोन गतिविधियां, तस्करी, संदिग्ध मूवमेंट और सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था भी उतनी ही महत्वपूर्ण हो चुकी है। उतना ही इंपॉर्टेंट है और इसके लिए ही चुना गया है भारतपाकि सीमा का सबसे ज्यादा संवेदनशील बेल्ट कच्छ सरकरीक और वाव थराद का इलाका भारत पाकिस्तान सीमा का सबसे संवेदनशील हिस्सा माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान से PoK में हुई सबसे बड़ी गलती, सैनिकों के उड़े चिथड़े, अब भारत करेगा खेल!

 यही वजह है कि यह मिशन सामान्य सरकारी कार्यक्रम से कई गुना ज्यादा बड़ा दिखाई देता है। लेकिन अभी भी एक सवाल बाकी है। यह ऑपरेशन चला कौन रहा है? केंद्र सरकार, गृह मंत्रालय, रॉ या फिर बीएसएफ। आखिर इस पूरे मिशन के पीछे कौन है? और अब सबसे बड़ा ट्विस्ट आता है। यह मिशन दिल्ली से नहीं बल्कि आपको बता दें कि गुजरात सरकार चला रही है। उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री हर्ष संघवी की निगरानी में शुरू किए गए इस विशेष अभियान के तहत आठ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी 11 और 12 जून को पाकिस्तानी सीमा से लगे 16 गांवों में पहुंचेंगे और वहीं पर रात्रि प्रवास करेंगे। सरकार का लक्ष्य साफ है। सीमा सुरक्षा को सिर्फ चौकियों और हथियारों तक सीमित नहीं रखना है। बल्कि गांवों, स्थाई नागरिकों और सुरक्षा एजेंसियों को एक मजबूत सुरक्षा नेटवर्क में बदलना है। 

प्रमुख खबरें

ओवैसी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया न्याय की जीत, कहा- यह युवाओं के संघर्ष की बड़ी कामयाबी

एफसीआरए संशोधन विधेयक के खिलाफ केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपेगी मिजोरम सरकार और चर्च संस्थाएं

आगरा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ: उखड़ी सड़कें ठीक नहीं होने पर अधिकारियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

सोशल मीडिया पर साझा की गई आंबेडकर की तस्वीर एआई से बनाई गई है: दिल्ली पुलिस