सबसे बकवास आदमी है...बाइडेन ने नेतन्याहू को लेकर ऐसा क्यों कहा? व्हाइट हाउस ने बताया सच

By अभिनय आकाश | Feb 05, 2024

इजरायल-हमास संघर्ष को लेकर दोनों नेताओं के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को बकवास आदमी कहा। पोलिटिको ने अनाम स्रोतों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा कि जैसे ही युद्ध अपने पांचवें महीने में प्रवेश कर गया बाइडेन नेतन्याहू से सावधान हो गए और निजी तौर पर उन्हें बकवास आदमी बताते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट को खारिज करते हुए, बाइडेन के प्रवक्ता एंड्रयू बेट्स ने आउटलेट को बताया कि दोनों नेताओं के बीच दशकों पुराना रिश्ता है जो सार्वजनिक और निजी तौर पर सम्मानजनक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने ऐसा नहीं कहा, न ही वह ऐसा कहेंगे। एक क्षेत्रीय समझौते के हिस्से के रूप में फिलिस्तीनी राज्य की संभावना जिसमें इज़राइल और सऊदी अरब के बीच संबंधों को सुधारना शामिल होगा। हाल के हफ्तों में नेतन्याहू और व्हाइट हाउस के अधिकारियों के बीच तनाव पैदा कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: भारत-अमेरिका की यारी, आसमान में उतरने को तैयार सुलेमानी-जवाहिरी को ठिकाने लगाने वाला शिकारी, चीन-पाकिस्तान दोनों के क्यों उड़ने लगे होश?

पिछले महीने एक अभियान कार्यक्रम के दौरान, रिपब्लिकन नेता ट्रम्प ने बाइडेन को संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास में सबसे खराब राष्ट्रपति कहा था और दावा किया था कि अगर वह राष्ट्रपति होते तो रूस ने इज़राइल पर कभी हमला नहीं किया होता। बेन ग्विर की टिप्पणियों को नेतन्याहू और नेतन्याहू के तीन-सदस्यीय युद्ध मंत्रिमंडल के सदस्य बेनी गैंट्ज़ ने खारिज कर दिया, उन्होंने दावा किया कि वह अमेरिका-इजरायल संबंधों को जबरदस्त नुकसान पहुंचा रहे थे।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर