छगन भुजबल, नारायण राणे और राज ठाकरे ने क्यों छोड़ी पार्टी? शिंदे गुट के नेता का दावा- शिवसेना के हर एक विभाजन में शरद पवार का हाथ

By अभिनय आकाश | Jul 14, 2022

शिदें गुट की तरफ से एनसीपी नेता शरद पवार को लेकर बड़ा दावा किया गया है। शिंदे समूह के प्रवक्ता विधायक दीपक केसरकर ने दावा किया है कि शिवसेना के विभाजन के पीछे राकांपा प्रमुख शरद पवार का हाथ था। शिवसेना विधायक और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे धड़े के प्रवक्ता दीपक केसरकर दिल्ली में 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले एनडीए दलों की बैठक में शामिल हुए। केसरकर ने राकांपा प्रमुख शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी शिवसेना का विभाजन हुआ है, विभाजन के पीछे पवार का ही हाथ रहा है। केसरकर ने कहा कि जब छगन भुजबल, नारायण राणे और यहां तक ​​कि राज ठाकरे जैसे नेताओं ने शिवसेना छोड़ी, तो इसके पीछे पवार थे।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में 30 प्रतिशत कृषि फीडर सौर ऊर्जा से चलेंगे: उपमुख्यमंत्री फडणवीस

केसरकर का एनसीपी पर हमला

स्वाभाविक है कि पवार चाहते हैं कि उनकी पार्टी आगे बढ़े और सत्ता में आए। लेकिन बालासाहेब कभी भी राकांपा की विचारधारा से सहमत नहीं थे। इसलिए आम शिवसैनिक एनसीपी के साथ नहीं जाएंगे। दीपक केसरकर ने कहा कि ऐसे समय में जब महाराष्ट्र में शिवसेना का विभाजन हुआ है, शरद पवार की ही ये विशेषता है। बालासाहेब के जीवित रहते शरद पवार ने शिवसेना को क्यों प्रताड़ित किया? केसरकर ने कहा कि उन्हें इसका जवाब देना चाहिए। शरद पवार अच्छी तरह जानते हैं कि किसी को भी लोगों को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात