गांगुली और हरभजन ने क्यों कहा, भारतीय क्रिकेट को ईश्वर बचाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2019

नयी दिल्ली। बीसीसीआई के आचरण अधिकारी द्वारा हितों के टकराव के आरोपों में राहुल द्रविड़ को नोटिस भेजे जाने पर नाराजगी जताते हुए पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि भारतीय क्रिकेट को भगवान बचाये। गांगुली की बात का आफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी समर्थन किया।

हरभजन ने कहा कि सच में। समझ नहीं आता कि यह सब किस दिशा में जा रहा है। भारतीय क्रिकेट के लिये उनसे बेहतर कौन हो सकता है। इन महान खिलाड़ियों को नोटिस भेजना उनका अपमान करना है। क्रिकेट की भलाई के लिये उनकी सेवाओं की जरूरत है। भारतीय क्रिकेट को वाकई भगवान बचाये।’’

इसे भी पढ़ें: पहले वनडे में धवन की वापसी के बाद चौथे नंबर पर उतर सकते हैं राहुल

द्रविड़ को नोटिस का जवाब देने के लिये दो सप्ताह का समय दिया गया है। गुप्ता ने कहा कि द्रविड़ राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के निदेशक और इंडिया सीमेंट्स समूह के उपाध्यक्ष भी हैं जो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की मालिक कंपनी है। इससे पहले पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण, गांगुली और सचिन तेंदुलकर को भी हितों के टकराव के नोटिस जा चुके हैं।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं