उम्र का असर या कुछ और, जियोर्जिया मेलोनी के सामने अजीब हरकतें क्यों करने लगे जो बाइडेन

By अभिनय आकाश | Jun 14, 2024

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इटली में है। लेकिन यहां उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें जो बाइडेन को भटकते हुए देखा जा सकता है। हालांकि उन्हें इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने संभाला। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जो बाइडेन इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के अलावा, जस्टिन ट्रूडो, ऋषि सुनक और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मन चांसलर मैदान में मौजूद हैं। इसी दौरान एक पैरा ग्लाइडर जमीन पर उतरता है। सभी नेता उसे देखते हैं। बाइडेन भी उसे देखते हैं। लेकिन उसके बाद वो दूसरे नेताओं से दूर जाने लगते हैं। हालांकि इसी दौरान इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी उन्हें वापस बुलाती है और सभी नेता फोटो सेशल में शामिल होते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Vishwakhabram: Modi-Zelensky चर्चा कर रहे थे, तभी अचानक Putin ने Ceasefire का प्रस्ताव क्यों पेश कर दिया?

दरअसल, जो बाइडेन इस वक्त 81 साल के हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर तरह तरह की चर्चाएं होती रहती हैं।  इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी द्वारा आयोजित जी7 के प्रतिभागियों- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जापानी प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के अलावा प्रधानमंत्री मोदी के साथ शिखर सम्मेलन में आमंत्रित 10 अन्य ‘आउटरीच’ देशों के नेता भी शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें: इटली में जुटे G7 देशों के नेता, इधर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को लेकर कर दिया सबसे बड़ा दावा

दुनिया के सात प्रमुख औद्योगिक देशों के समूह (जी7) ने शुक्रवार को दक्षिणी इतालवी क्षेत्र अपुलिया में तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन प्रवासन के साथ ही हिंद-प्रशांत और आर्थिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा की। सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कृत्रिम मेधा (एआई), ऊर्जा, अफ्रीका और भूमध्यसागरीय क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने वाले एक सत्र को संबोधित करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Diwali 2026: जगमगाए देशभर के Temple और प्रमुख स्थल, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

LK Advani के 100वें वर्ष में प्रवेश पर PM Modi ने की सराहना, बताया वैचारिक स्पष्टता का प्रतीक

Yashasvi Jaiswal ने New Zealand A के खिलाफ ठोका लगातार दूसरा शतक, फॉर्म में लौटे

PM Modi ने देशवासियों को दी Diwali की बधाई, जवानों संग जारी रखेंगे परंपरा