Pakistan में केजरीवाल क्यों हुए वायरल, दिल्ली में AAP की हार पर बौखलाया पड़ोसी मुल्क?

By अभिनय आकाश | Feb 10, 2025

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ज्यादातर लोग भारत की राजधानी दिल्ली के चुनाव के नतीजों पर जमकर चर्चा कर रही है। इन नतीजों के बाद पाकिस्तान में केजरीवाल के पुराने बयान खूब वायरल हो रहे हैं। भारत से ज्यादा पाकिस्तानी इस बात पर मंथन कर रहे हैं कि केजरीवाल कैसे हार गए। क्यों हार गए। दिल्ली में केजरीवाल की हार और बीजेपी की जीत के बाद पाकिस्तान में हल्ला मच गया है। केजरीवाल के वो सारे बयान इस्लामाबाद, रावलपिंडी, करांची में दोहराए जा रहे हैं। जिसे दिल्ली में आम आदमी पार्टी का हारना असंभव कहा था। दिल्ली में हारी तो कांग्रेस भी है। लेकिन केजरीवाल की हार पर इतनी चर्चा क्यों हो रही है। ये बताने से पहले आपको केजरीवाल के वायरल बयान के बारे में बता देते हैं।  अरविंद केजरीवाल के एक बयान ने तूफान उठा दिया है। वैसे तो ये बयान कुछ पुराना है लेकिन इस वक्त ये आग की तरह फैल रहा है। अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को चैलेंज देते हुए कहा था कि आप हमें इस जन्म में तो नहीं हरा सकते। हमें हराने के लिए आपको नया जन्म लेना होगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मोदी जी 2025 छोड़िए 2050 तक हम राज करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने एक जनसभा के दौरान कहा था कि मैं नरेंद्र मोदी जी को कहना चाहता हूं कि मोदी जी इस जन्म में तो आप हमें दिल्ली के चुनाव के अंदर नहीं हरा सकते। आपको इसके लिए दूसरा जन्म लेना होगा। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ दुनिया भर की सरकारों के शिखर सम्मेलन में शामिल होने यूएई जायेंगे

पाकिस्तानी इस बात पर भी मंथन कर रहे हैं कि क्या इस्लामाबाद से कुछ ऐसा नहीं देख पाए, जिसे देखकर दिल्लीवालों ने बीजेपी को वोट कर दिया। पाकिस्तान में लोग अब इस बात का भी विश्लेषण कर रहे हैं  कि आखिरकार दिल्लीवालों को केजरीवाल के शासन में क्या खटका जो उन्होंने कमल के निशान के सामने ईवीएम का बटन दबा दिया। दिल्ली की पॉलिटिक्स और केजरीवाल पर पाकिस्तानियों की कितनी बारिक नजर है उसे आप इस तरह से समझ सकते हैं कि कुछ पाकिस्तानियों को दिल्ली से केजरीवाल की विदाई के पीछे कांग्रेस का रोल नजर आ रहा है। इसके अलावा कई पाकिस्तानी दिल्ली में बीजेपी की जीत के पीछे बांग्लादेशियों पर एक्शन को भी मान रहे हैं। फिलहाल पाकिस्तान में केजरीवाल की छवि उस नेता की थी जो बीजेपी को टक्कर देने में सक्षम है। लेकिन उनकी हार के बाद पाकिस्तान में चर्चा का नया दौर चल पड़ा है और पाकिस्तान के हुक्मरान भी इस नतीजे से अपने लिए कुछ सबक तलाश रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Under-19 Asia Cup के लिए Indian Team में चुने गए Rahul Dravid और Virender Sehwag के बेटे

PM Modi ने Ekta Nagar में भारत पर्व 2026 का किया शुभारंभ

Himanta Biswa Sarma ने मंत्री Biswajit Daimary का किया बचाव, ULFA बयान पर Congress ने उठाए सवाल

भारतीय महिला कुश्ती का ऐतिहासिक पल, Manisha Bhanwala ने जीता World Wrestling Championship Gold