'इतने महीने बाद क्यों जागे सिसोदिया', संबित पात्रा बोले- ब्लैक लिस्टेड कंपनियों ने कैसे खोले ठेके? LG ने नियमों के तहत किया काम

By अनुराग गुप्ता | Aug 06, 2022

नयी दिल्ली। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की नई एक्साइज नीति को लेकर घमासान मचा हुआ है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल पर निशाना साधते हुए स्टैंड बदलने का आरोप लगाया। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मनीष सिसोदिया पर पलटवार किया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि उपराज्यपाल ने भाजपा के किसी नेता के कहने पर नहीं बल्कि संविधान के कहने पर कार्रवाई की है।

भाजपा नेता ने कहा कि मैन्यूफ्रैचरिंग कंपनी को रिटेल की अनुमति नहीं होती है उसे मनीष सिसोदिया ने अनुमति दी। इसके अलावा ब्लैक लिस्टेड कंपनिया ठेके नहीं खोल सकते हैं लेकिन यहां पर तो उन्होंने ठेके खोले हुए हैं। कारटेल की भी टेंडर में अनुमति नहीं होती है लेकिन कारटेल को भी मनीष सिसोदिया ने अनुमति दी हुई है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के स्कूलों को लेकर केजरीवाल सरकार पर बरसे संबित पात्रा, जानें क्या कहा 

संबित पात्रा ने कहा कि विगत वर्ष जब कोरोना अपने चरम पर था और चर्चा छिड़ी हुई थी कि प्रवासी मजदूरों को कैसे वैक्सीन लगाई जाए और उन्हें सेवा ही संगठन के माध्यम से भाजपा भोजना पहुंचाने की तैयारी में थी। तभी अरविंद केजरीवाल बस मुहैया कराकर प्रवासी मजदूरों को दिल्ली से बाहर जाने का रस्ता दिखा रहे थे। ठीक उसी वक्त मनीष सिसोदिया महापाप कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शराब कंपनियों के 144 करोड़ रुपयों को मनीष सिसोदिया ने बिना किसी की अनुमति के माफ करने का काम किया। भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है कि शराब कंपनियों के पैसों को माफ किया गया हो।

उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया ने पहले शराब कंपनियों के पैसों को माफ कर दिया और फिर बाद में कैबिनेट से मंजूरी ली।  

प्रमुख खबरें

Raksha Bandhan 2026: भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, जानें सावन पूर्णिमा पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

राहुल गांधी का BJP सरकार पर हमला, बोले - लाठियों से सवाल नहीं दबेंगे, Bihar के BPSC छात्रों को न्याय दो

Nepal Flash Flood: रसुवा और नुवाकोट में तबाही, 4 की मौत और 13 हाइड्रो प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त

Samantha Ruth Prabhu ने Pregnancy के दौरान Gym में की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो