पाकिस्तान को क्यों आई अटल बिहारी वाजपेयी की याद, वायरल हो रहा है ये भाषण

By अभिनय आकाश | Apr 09, 2022

पाकिस्तान की सियासत हर रोज नई करवट लेती दिखाई दे रही है। पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन होने के आसार नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आज रात 9:30 बजे कैबिनेट की विशेष बैठक बुलाई है। लेकिन इसके साथ ही पाकिस्तान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की चर्चा हो रही है। ये चर्चा किसी और ने नहीं बल्कि नवाज शरीफ की बेटी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग की नेता मरियम नवाज की। उन्होंने इमरान खान पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने पहली बार किसी को सत्ता के लिए इस तरह से रोते हुए देखा है। इमरान खान सत्ता के लिए रो रहे हैं। लेकिन भारत के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर मरियम नवाज ने कुछ ऐसा कहा है जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। मरियम ने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार महज एक वोट से गिर गई थी। लेकिन किसी ने भी संविधान, लोकतंत्र और नैतिकता के साथ खिलवाड़ नहीं किया।  

इसे भी पढ़ें: मरियम ने इमरान खान से कहा, अगर आप भारत को इतना ज्यादा पसंद करते हैं तो वहां चले जाइए

पाकिस्तान में अटल बिहारी वाजपेयी के भाषण का ये वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है। कई यूजरों के द्वारा इसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया जा रहा है। एक ट्विटर यूजर ने तो इमरान को वाजपेयी जी से सीखने की सलाह भी दे देते हुए कहा कि अगर इमरान खान भारत को अपना आदर्श मानते हैं तो उन्हें भारतीय राजनेताओं से सीखना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी