ये भारत की अग्नि मिसाइल तो नहीं? आसमान देख पकिस्तानियों में अचानक क्यों मच गया खौफ

By अभिनय आकाश | Mar 18, 2025

बलूचिस्तान और तालिबान के हमलों के बीच पाकिस्तान में भयंकर बवाल मच गया। आधी रात पाकिस्तान का आसमान चमकने लगा। मानों किसी ने मिसाइली हमला कर दिया हो। पाकिस्तान से आई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे रात के अंधेरे में पाकिस्तान के आसमान में मिसाइल जैसी चीजें दिख रही हैं। ये देखकर पाकिस्तान सहम गया। पाकिस्तान के लोगों में भगदड़ मच गई। तस्वीरें कराची के ऊपर दिखाई दी है। सोशल मीडिया पर लोगों ने बोलना शुरू कर दिया कि ये भारत की अग्नि मिसाइल तो नहीं है? ये पाकिस्तानी तालिबान और बलूचों के हमलों से इतना घबरा गए हैं कि इन्हें हर चमकती चीज भारत की मिसाइल लग रही है। वैसे कई लोगों को अभी भी याद है कि किस तरह से गलती से भारत की ब्रह्मोस मिसाइल पाकिस्तान में घुस गई थी। ऐसे में आसमान में इस चमकती चीज को देख पाकिस्तानियों को सबसे पहले भारत की मिसाइलें ही याद आ रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi का इंटरव्यू लेने वाले ने क्यों नहीं खाया 45 घंटे खाना, पूरी दुनिया हैरान!

विशेषज्ञ इन उल्कापिंडों को उल्कापिंड के रूप में वर्णित करते हैं, जो पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने के कारण प्रकाश की लकीरें बनाते हैं। नासा बताता है कि उल्कापिंडों के देखे जाने के दौरान दिखाई देने वाला चमकीला निशान चट्टान के बजाय चट्टान के चारों ओर की अति गर्म हवा है। जब कई उल्काएं एक साथ दिखाई देती हैं, तो इस तमाशे को "उल्का बौछार" कहा जाता है। वैसे पाकिस्तान के लोगों को छोड़िए पाकिस्तान के सैनिक भी डरे हुए हैं। पाकिस्तान के हजारों सैनिक देश छोड़कर भाग रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक 2500 पाकिस्तानी सैनिकों ने नौकरी छोड़ दी है। ये सब खाड़ी देशों में जाकर बसना चाहते हैं। कई तो देश छोड़कर भाग चुके हैं। पाकिस्तानी सैनिकों को अपने ही देश पर भरोसा नहीं है। 

प्रमुख खबरें

नेपाल में अचानक आई बाढ़ में फंसे केरल के 31 पर्यटक सुरक्षित लौटे, सात अब भी लापता

Subhash Chandra का Mukesh Ambani पर हमला, TV18 पर 22,000 करोड़ के Debt विवाद में गलत जानकारी फैलाने का लगाया आरोप

असम पुलिस ने 2021 से जब्त किए 3,253 करोड़ के ड्रग्स, 26,500 से ज्यादा गिरफ्तार: सीएम हिमंत

Carlos Alcaraz के लिए US Open की बड़ी चुनौती, चोट से उबरने के बाद Roman Safiullin के खिलाफ शुरू करेंगे अभियान