आशीष मिश्रा को मिली जमानत के बाद प्रियंका का हमला, बोलीं- PM मोदी ने अपने मंत्री से क्यों नहीं मांगा इस्तीफा ?

By अनुराग गुप्ता | Feb 10, 2022

रामपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को आशीष मिश्रा को मिली जमानत के बाद केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्या देश के प्रति प्रधानमंत्री की कोई नैतिक जिम्मेदारी नहीं है। उन्होंने अपने मंत्री से इस्तीफा क्यों नहीं मांगा। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी के बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू को गुरुवार को जमानत मिल गई। 

आशीष मिश्रा को मिली जमानत

आपको बता दें कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू को लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में जमानत दे दी। इस घटना में 4 किसानों सहित 8 लोगों की मौत हुई थी। अदालत की लखनऊ पीठ ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सुनवाई पूरी करने के बाद आशीष मिश्रा की याचिका पर 18 जनवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री के बेटे को मिली जमानत तो बोले राजभर, लखीमपुर के किसानों को नहीं मिला न्याय 

आशीष मिश्रा की ओर से पेश वकील ने अदालत से कहा था कि उनका मुवक्किल निर्दोष है और उसके खिलाफ इस बात का कोई सबूत नहीं है कि उसने किसानों को कुचलने के लिए एक वाहन के चालक को उकसाया था।

प्रमुख खबरें

Bridgerton फेम Phoebe Dynevor ने की शादी! प्रोड्यूसर कैमरून फुलर संग फ्रांस में रचाई ड्रीम वेडिंग, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Nagoya में 20वें Asian Games का आगाज, मनु भाकर और पवन सहरावत ने की भारतीय दल की अगुवाई

DUSU Election Results में NSUI का खाता भी नहीं खुला, ABVP ने 3 और निर्दलीय ने जीती 1 सीट

भारत को कम्युनिज्म से नहीं...मुंह नीचे कर हिंदुओं पर क्या बोले हामिद अंसारी?