पहला सेट जीतकर भी क्यों हारीं PV Sindhu? India Open 2026 में हुआ बड़ा Upset

By अंकित सिंह | Jan 14, 2026

इंडिया ओपन 2026 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वियतनाम की टीएल गुयेन से हारने के बाद, भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ने कहा कि यह उनका दिन नहीं था और वह अगले बीडब्ल्यूएफ टूर्नामेंट की तैयारी के लिए नए सिरे से रणनीति बनाएंगी। सिंधु ने पत्रकारों से कहा कि यह मेरा दिन नहीं था। कुछ रैलियां अच्छी रहीं। शीर्ष स्तर के टूर्नामेंट में हर कोई अच्छा खेलता है। पहला सेट जीतने के बाद, मैं दूसरा सेट हार गई। तीसरे सेट में स्कोर 11-10 था, और वहीं से उन्होंने 2-3 अंकों की बढ़त बना ली। अब अगले टूर्नामेंट की तैयारी के लिए वापस जाने का समय है... यहां कोर्ट की सुविधाएं ठीक हैं... मुझे उम्मीद है कि मैं इंडोनेशिया में अच्छा प्रदर्शन करूंगी।

इसे भी पढ़ें: Tennis जगत में हलचल! Novak Djokovic ने PTPA क्यों छोड़ा, बताई ये बड़ी वजह

इंडिया ओपन 2026 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपनी जीत के बाद, क्रिस्टो पोपोव ने कहा कि आज जीत हासिल करके मैं खुश हूं। यहां रोशनी अच्छी थी, लेकिन कुछ चीजें हैं जिनके साथ हमें तालमेल बिठाना होगा... परिस्थितियां सबसे अच्छी नहीं हैं, लेकिन हम तालमेल बिठा रहे हैं। फ्रांसीसी खिलाड़ी ने कड़े मुकाबले वाले तीन सेटों के मैच में अपने प्रतिद्वंद्वी को 13-21, 18-21, 19-21 से हराया। क्रिस्टो ने पहला सेट गंवा दिया, लेकिन बाकी के दोनों सेट जीतकर अपनी जीत पक्की कर ली। अब गुरुवार को राउंड ऑफ़ 16 के मैच में उनका मुकाबला भारत के श्रीकांत किदाम्बी से होगा।

प्रमुख खबरें

महंगे Recharge से राहत! BSNL के Yearly Plans बने पहली पसंद, पाएं 365 दिन तक Daily Data.

Air India पर दोहरी मार! महंगा Fuel और Pakistan का बंद एयरस्पेस, रोजाना 100 उड़ानें हुईं कम।

West Bengal में Suvendu Govt का Action, Annapurna Bhandar के लिए होगी Lakshmi Bhandar लाभार्थियों की जांच

NEET Scam 2024: एक एजेंसी, दो Exam, अलग सिस्टम क्यों? NTA की पेन-पेपर वाली जिद पर उठे सवाल