भारतीय क्रू जहाज पर अचानक रूस ने क्यों बोल दिया हमला? 4 की गई जान, भड़का भारत!

By अभिनय आकाश | Jul 21, 2026

समुंदर के बीच से फिर एक बार भारत के लिए बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। जहां भारतीय नाविकों वाले जहाज को फिर एक बार निशाना बनाया गया है। लेकिन इस बार यह हमला अमेरिका और इरान के बीच स्ट्रेट ऑफ फॉरमोस में नहीं बल्कि ब्लैक सी में हुआ है। जहां यूक्रेन और रशिया का युद्ध चल रहा है। यूक्रेन के ओडसा बंदरगाह से रवाना हुए मालवाहक जहाज पर मिसाइलों से हमला हुआ और इस हमले में चार भारतीय नाविकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक भारतीय नाविक गंभीर रूप से घायल है। जिसके बाद भारत सरकार ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और कहा है कि कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाना पूरी तरीके से अस्वीकार्य है। दरअसल यूक्रेन के ओसा बंदरगाह से 19 जुलाई की शाम रवाना हो रहे एमबी गोल्डन लियो पर मिसाइल से हमला हुआ। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार जहाज पर कुल 17 क्रू मेंबर्स सवार थे। जिनमें से पांच भारतीय नागरिक शामिल है और इस हमले में चार भारतीयों की मौत हो गई है। जबकि एक भारतीय गंभीर रूप से घायल है जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। 

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन में जहाज पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने घटना की कड़ी निंदा की

मृत भारतीयों में केरल के कासरगोड़ जिले के रहने वाले 26 वर्षीय अखिल जोयान भी शामिल थे। परिवार को शिपिंग कंपनी की ओर से ईमेल के जरिए उनके निधन की सूचना दी गई है। इसके बाद केरल सरकार ने भी मामले की गंभीरता को लिया और प्रवासी मामलों की एजेंसी नोरका को विदेश मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए। बताया जा रहा है कि यह जहाज गिनी बिसाऊ के झंडे के तहत संचालित हो रहा था। शिपिंग डाटा के मुताबिक इसका स्वामित्व मुंबई की ओशन ग्रे शिपिंग लिमिटेड के पास है। जबकि इसका संचालन फ्रेंड्स शिपिंग कंपनी ऐसे कर रही थी। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब रूस और यूक्रेन के बीच ब्लैक सी में संघर्ष लगातार तेज हो रहा है। पिछले कुछ महीनों में दोनों देशों ने एक दूसरे के बंदरगाहों, तेल टैंकरों और और समुद्री ढांचे पर लगातार हमले बढ़ा दिए हैं। यही वजह है कि दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में शामिल ब्लैक सी शिपिंग रूट पर खतरा बढ़ता जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi के Convoy में टक्कर पर एक्शन, Purvanchal Expressway हादसे की जांच करेगी SIT

मोदी का नाम लेकर 193 देशों के सामने ट्रंप की बेइज्जती करने वाले ने कैसे ब्राजील में पलट दी बाजी, लैटिन अमेरिका की राजनीति पर क्या पड़ेगा इस जीत का असर?

Democracy बचाने का संघर्ष: Mallikarjun Kharge ने RTI खुलासों के बाद Mega Rally का किया बड़ा आह्वान

Rahul Gandhi के काफिले में वाहनों की टक्कर मामले में UP Police ने SIT गठित की