संजय लीला भंसाली ने आलिया भट्ट को Gangubai Kathiawadi के लिए क्यों चुना? क्या है बड़ी वजह

By रेनू तिवारी | Feb 15, 2022

करण जौहर के हाई प्रोफाइल स्कूल की शनाया तो आपको याद होंगी, अरे वही क्यूट सी दिखने वाली आलिया भट्ट जिनके एटीट्यूड का पूरा कॉलेज दीवाना हुआ करता था। स्टूडेंट ऑफ द इयर से अपने करियर की शुरूआत करने वाली आलिया भट्ट को भले ही करण जौहर ने फिल्म में एक खूबसूरत डमी एक्ट्रेस की तरह पेश किया था लेकिन कम रोल में भी उन्होंने अपनी एक्टिंग और क्यूटनेस से लोगों को अपना फैन बना लिया था। कहते हैं कि बॉलीवुड में स्टारकिड्स के लिए राहें आसान होती हैं लेकिन आसान भी उन्हीं के लिए होती हैं जिनके अंदर काबिलियत होती है। स्टार किड्स तो अर्जुन कपूर भी हैं लेकिन उनके पास आलिया भट्ट जैसी स्किल्स नहीं! छोटी उम्र में ही आलिया भट्ट ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से लोगों के दिल में बड़ी जगह बना ली। अब आलिया भट्ट अपने दम पर सिनेमा में फिल्में हिट करवाने का दम रखती हैं।


भंसाली ने आलिया भट्ट को ही अपनी फिल्म के लिए क्यों चुना?

सिनेमा के दिग्गज निर्देशक और निर्माता संजय लीला भंसाली बॉलीवुड के हुनर को बखूबी पहचानते हैं, दीपिका पादूकोण और रणवीर सिंह इसका बहुत बड़ा उदाहरण हैं। आलिया भट्ट के टैलेंट को भी शायद उन्होंने बहुत पहले पहचान लिया था इसी कारण अपनी सबसे बड़े बजट की फिल्म में आलिया भट्ट को कास्ट किया। संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में आलिया भट्ट का लीड रोल है। शानदार ऐक्ट्रेस ने फिल्म में गंगूबाई काठियावाड़ी की भूमिका निभाई है जो 60 के दशक में भारत की क्रिमिनल क्वीन हुआ करती थीं। एक सेक्स वर्कर से वह 'कमाठीपुरा की मैडम जी' बन गयी थीं। उनके उपर हजारों अपराधिक केस दर्ज हुआ करते थे लेकिन वह प्रधानमंत्री से भी टकराने का साहस रखती थी। जाहिर है इतनी दमदार भूमिका निभाने के लिए क्यूट सी दिखने वाली आलिया भट्ट को संजय लीला भंसाली ने जरूर कुछ सोच कर ही चुना है। भंसाली की समझ की एक झलक हम फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के ट्रेलर के दौरान देख चुके हैं। ट्रेलर में आलिया भट्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि गंगूबाई काठियावाड़ी के चरित्र को उन्होंने घोलकर पी लिया है। अदा से लेकर मिजाज और अंदाज से लेकर आवाज में काफी परफेक्शन नजर आया।

राजामौली भी हैं आलिया की ऐक्टिंग से प्रभावित!

आलिया भट्ट की उड़ान केवल गंगूबाई काठियावाड़ी तक ही सीमित नहीं रही। भारत के सबसे सफल निर्देशकों में से एक एस एस राजामौली, जिन्होंने मगधीरा और बाहूबली जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है, ने भी आलिया भट्ट को अपनी फिल्म के लिए पहली पसंद बताया है। एस एस राजामौली मोस्ट अवेटिड फिल्म आरआरआर लेकर आ रहे हैं जिसमें आलिया भट्ट बतौर एक्ट्रेस काम कर रही हैं। डीवीवी एंटरटेनमेंट्स के डी वी वी दानय्या द्वारा बनायी जा रही फिल्म आरआरआर तेलुगु भाषा की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसे कई भाषाओं में डब करके पूरे भारत में रिलीज किया जाएगा। 

आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में

आलिया भट्ट इससे पहले राजी, डियर जिंदगी, उड़ता पंजाब और हाइवे जैसी अवॉर्ड विनिंग फिल्में कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई फ्लॉप फिल्में भी की है जैसे कि करण जौहर की फिल्म कंलक, सड़क और शानदार लेकिन फिल्म फ्लॉप स्टोरी के बाद भी आलिया भट्ट ने अपने काम में कहीं कमी नहीं रखी। आपको बता दें कि गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है लेकिन इसके बाद आलिया की कई और बड़ी फिल्में कतार में हैं। आलिया भट्ट फिल्म डार्लिंग्स, इंशाअल्लाह, ब्रह्मास्त्र, आशिकी 3, तख्त, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, जी ले जरा जैसी फिल्म में आने वाले साल में नजर आएंगी।

प्रमुख खबरें

Chaitra Navratri 2026: नोट करें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, यहां देखें 9 देवियों का पूरा कैलेंडर

महाराष्ट्र का Switzerland! Mahabaleshwar में बिताएं सुकून भरे पल, Weekend Getaway के लिए बेस्ट

बेशर्मी की.... Nora Fatehi के गाने पर भड़कीं Kangana Ranaut, इंडस्ट्री की लगाई क्लास

West Asia संकट के बीच Air India का बड़ा फैसला, Europe-America के लिए चलेंगी 36 Extra Flights