और मजबूत होंगे भारत और नेपाल के रिश्ते, एडिशनल सेक्रेटरी अचानक क्यों पहुंचे काठमांडू, प्रभासाक्षी से विदेश मंत्रालय ने बताया

By अभिनय आकाश | Jan 31, 2025

विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव अभी नेपाल के दौरे पर गए थे। वहां उनकी वार्ता हुई है। वहां सीमा कार्य समूह की बैठक पिछले कई समय से नहीं हुई है। क्या उसे फिर से सक्रिय करने को लेकर कोई बात हुई है? प्रभासाक्षी के सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनु महावर का नेपाल का दौरा हुआ है। इस दर्मियान उन्होंने वहां के आला अधिकारियों से बात की है। नेपाल और भारत के रिश्ते को किस प्रकार से प्रगाढ़ और मजबूत किया जाए इसको लेकर चर्चा हुई है। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सीमा कार्य समूह की बैठक को लेकर जानकारी फिलहाल मेरे पास मौजूद नहीं है। लेकिन इतना कहना चाहूंगा कि दोनों देशों के रिश्तों को हम और मजबूत करना चाहते हैं। इसी के संदर्भ में अतिरिक्त सचिव का दौरा हुआ था। अभी अभी उन्होंने कार्यभार संभाला है। वो नेपाल गए थे ताकी आला अधिकारियों से बात करके इस रिश्ते को किस तरह से आगे ले जाना है इस पर बात हो सके। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी महिला Seema Haider के पहले पति ने बच्चों से मिलाने के लिए भारत सरकार से मदद मांगी

बयान में कहा गया है कि देउबा ने भारतीय पक्ष को भैरहवा स्थित गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भारत के विभिन्न शहरों से जोड़ने वाले हवाई मार्गों से संबंधित नेपाल के अनुरोध के बारे में भी याद दिलाया।” इसमें कहा गया है कि दोनों अधिकारियों ने नेपाल और भारत के बीच व्यापार एवं ऊर्जा पर हाल ही में संपन्न अंतर-सरकारी समिति की बैठक के फलदायी होने का भी जिक्र किया। उन्होंने भविष्य में ऐसी द्विपक्षीय बैठकों के लगातार आयोजन की आवश्यकता को भी रेखांकित किया। बयान के मुताबिक, देउबा ने भारतीय पक्ष से अनुरोध किया कि वह टिंकर को महाकाली नदी के पूर्वी हिस्से से जोड़ने वाली सड़क के निर्माण के लिए भारतीय क्षेत्र में स्थित धारचूला के रास्ते आवश्यक उपकरणों के परिवहन की सुविधा प्रदान करे।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन