UAE और कतर के पड़ोसी देश ने भारत से क्यों लिया करोड़ों का गोबर? जानें वजह

By अभिनय आकाश | Feb 17, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संयुक्त अरब अमीरात और कतर दौरे ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। मुस्लिम देशों में भारत की ताकत बढ़ती जा रही है। ओमान हो या सऊदी अरब, कतर हो या ईरान सभी भारत के साथ बड़े-बड़े समझौते कर रहे हैं। लेकिन आपको एक और मुस्लिम देश कुवैत के बारे में बताते हैं। कुवैत कुछ समय से भारत के साथ ऐसा व्यापार कर रहा है जो आपको हैरान कर देगा। कुवैत भारत से लाखों किलों गोबर खरीद रहा है। भारत लगातार कुवैत को गोबर बेचे भी जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: 'कमल का फूल होगा पार्टी का उम्मीदवार', PM Modi बोले- 370 सीट जीतकर श्यामा प्रसाद जी को श्रद्धांजलि देंगे भाजपा कार्यकर्ता

भारत में गोबर के उपले का इस्तेमाल ईंधन के रूप में किया जाता है। चीन और ब्रिटेन में बिजली और गैस बनाने में भी गोबर का इस्तेमाल होता है। हालांकि लंबे समय से गोबर का इस्तेमाल खाद के तौर पर किया जाता रहा है। जिससे पैदावार पर बड़ा असर पड़ता है। भारत में लंबे समय से गोबर का इस्तेमाल गैस और ईंधन के तौर पर किया जा रहा है। भारत में लगभग 30 करोड़ मवेशी हैं। जिनसे हर रोज लगभग 30 लाख टन गोबर का उत्पादन होता है। 

प्रमुख खबरें

Gold-Silver Price पर चौतरफा दबाव, मजबूत Dollar ने बिगाड़ा Market का खेल, निवेशक हुए सतर्क।

Tata Motors का Vision 2031: 12 लाख Vehicle Sales, 6 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य तय

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस

Iran के Nuclear Program पर लगेगी लगाम? US संग डील के बाद IAEA करेगा यूरेनियम भंडार की जांच