बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा क्यों भूल गए प्रधानमंत्री : JaiRam Ramesh

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2024

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बिहार में जनसभा से पहले मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर राज्य के लोगों के साथ वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया और सवाल किया कि प्रधानमंत्री मोदी विशेष राज्य का दर्जा देने के अपने वादे को क्यों भूल गए। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि उनकी सरकार हर साल कोसी नदी में बाढ़ के कारण राज्य में होने वाली तबाही की ओर कब ध्यान देगी। 

इसे भी पढ़ें: भारत, फ्रांस ने आतंकवाद रोधी सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की

उनके मुताबिक, राज्य की 52 प्रतिशत आबादी की ठीक से स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधा तक पहुंच नहीं है। 2013 में, रघुराम राजन समिति ने राज्य के आर्थिक पिछड़ेपन को ध्यान में रखते हुए धन को हस्तांतरित करने के लिए एक नई पद्धति की सिफ़ारिश की थी जो विशेष श्रेणी के दर्जे (एससीएस) के बजाय बहु-आयामी सूचकांक पर आधारित है। उन्होंने कहा कि 2014 में जब मोदी जी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे तब उन्होंने कई बार बिहार को विशेष राज्य का दर्ज़ा देने का वादा किया था।

प्रमुख खबरें

Minneapolis में गोलीबारी से दो की मौत, संदिग्ध मृत मिला और पुलिसकर्मियों समेत 5 घायल

PM Modi ने SIAM सम्मेलन में वाहन उद्योग से 2047 तक विकसित भारत के लिए नवाचार बढ़ाने का किया आह्वान

Voter List विवाद पर AAP-Raghav Chadha में बढ़ा टकराव, दिल्ली में बैकडेटेड रजिस्ट्रेशन का आरोप

Indore में खुद को IAS बताकर 5 Star Hotel में पार्टी करने वाला आरोपी अरेस्ट