मुझे कम कपड़े पहनने वाली... चर्चा में क्यों आया BJP के सीनियर नेता कैलाश विजयवर्गीय का बयान

By अंकित सिंह | Jun 05, 2025

मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को लड़कियों के कपड़ों को लेकर विवाद खड़ा कर दिया। मंत्री ने कहा, "मुझे ऐसी लड़कियां पसंद नहीं हैं जो छोटे कपड़े पहनती हैं।" एक सभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि पश्चिम में कम कपड़े पहनने वाली महिला को सुंदर माना जाता है। लेकिन भारत में हम एक लड़की को तभी सुंदर मानते हैं जब वह अच्छे कपड़े पहनती है, गहने पहनती है और शालीनता से पेश आती है।

इसे भी पढ़ें: न्याय नहीं, सिर्फ़ सत्ता की राजनीति का प्रतीक, नीतीश सरकार पर किस बात को लेकर भड़के राहुल गांधी

विजयवर्गीय ने कहा, "जब लड़कियां सेल्फी लेने आती हैं, तो मैं उनसे कहता हूं, अच्छे कपड़े पहनकर आओ, फिर हम फोटो लेंगे।" 2023 में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था, "खराब कपड़े पहनने वाली लड़कियां रामायण की शूर्पणखा जैसी दिखती हैं।" उनकी टिप्पणी का एक वीडियो वायरल हुआ और नेटिज़न्स ने इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने यह भी कहा था कि वह "शराबी लोगों को छह-सात बार थप्पड़ मारना चाहेंगे।" प्रभासाक्षी इस बयान की पुष्टि नहीं कर रहा है। हालांकि, अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट में इस तरह की खबरें चल रही हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Half Marathon में चार्ल्स मटाटा ने कोर्स रिकॉर्ड तोड़कर जीता खिताब

FSSAI ने चाय में Acetamiprid और Imidacloprid कीटनाशकों की अधिकतम सीमा तय करने का रखा प्रस्ताव

West Bank में यूरोपीय राजनयिकों के काफिले पर हमला, नकाबपोशों ने फ्रांसीसी मेयर को भी निशाना बनाया

Hyderabad के कॉलेज में डांडिया उत्सव के दौरान सजावटी गेट गिरने से छात्रा की जान गई