बच्चों के झगड़े में वेलकम में क्यों चले पत्थर? अब तक 3 गिरफ्तार, इलाके में भारी बल तैनात

By अभिनय आकाश | May 05, 2022

दिल्ली के वेलकम इलाके में बच्चों के झगड़े में दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। जिसके बाद पत्थरबाजी तक की नौबत आई गई। पूरी रात हंगामा होता रहा। हालांकि दिल्ली पुलिस अलर्ट पर थी इसलिए हिंसा टल गई। पुलिस ने 4 लोगों पर एफआईआर दर्ज करते हुए 3 को गिरफ्तार कर लिया है।  37 लोग हिरासत में लिए गए हैं।  मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिसबलों की तैनाती की गई है।

इसे भी पढ़ें: अस्पताल में भर्ती होने वाले कोविड मरीजों की संख्या कम, हालात इतने गंभीर नहीं : जैन

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि वेलकम के एक्स और वाई ब्लॉक के पार्क में बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विवाद इतना बढ़ा कि इसने विभिन्न समुदायों के दो समूहों के बीच झड़प का रूप ले लिया। पार्क में और लोगों के एकत्र होने के बाद स्थानीय लोगों ने सांप्रदायिक तनाव के डर से पुलिस को इसकी सूचना दी। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह