Kolkata Doctor Case में विकीपीडिया पर क्यों सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, फौरन दे दिया ये निर्देश

By अभिनय आकाश | Sep 17, 2024

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर से रेप मर्डर केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने महिला डॉक्टरों की नाइट ड्यूटी खत्म करने के फैसले पर बंगाल सरकार को फटकार लगाई। सीबीआई की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने उच्चतम न्यायालय में कहा कि विकिपीडिया अब भी मृतका का नाम और तस्वीर दिखा रहा है। उच्चतम न्यायालय ने विकिपीडिया को मृतका का नाम हटाने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें: CM Yogi Bulldozer Strike Update: बुलडोजर चलेगा या रुकेगा? सुप्रीम कोर्ट तय करेगा गाइडलाइन

सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कोलकाता दुष्कर्म-हत्या मामले में सुनवाई के सीधे प्रसारण को रोकने का अनुरोध किया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह कोलकाता दुष्कर्म-हत्या मामले में सुनवाई के सीधे प्रसारण पर रोक नहीं लगाएगा क्योंकि यह जनहित का मामला है।  जांच में अब तक हुई प्रगति पर सीबीआई की वस्तु स्थिति रिपोर्ट पर गौर किया। कपिल सिब्बल ने आरोप लगाया कि चैम्बर की महिला वकीलों को तेजाब हमले और दुष्कर्म की धमकियां मिल रही हैं। पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने कहा कि वह अपराध स्थल पर मौजूद अन्य लोगों के नाम सीलबंद लिफाफे में सीबीआई से साझा करना चाहती हैं।

प्रमुख खबरें

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर