अगर मुझे कुछ भी हुआ तो STF जिम्मेदार होगी, योगी सरकार के मंत्री आशीष पटेल ने UP पुलिस पर क्यों उठाए सवाल

By अभिनय आकाश | Jan 01, 2025

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष सिंह पटेल ने मंगलवार को राज्य पुलिस स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) से अपनी जान को खतरा और अपने तकनीकी शिक्षा विभाग में अनियमितताओं के आरोपों के पीछे बड़ी साजिश का आरोप लगाया। मंत्री अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के पति हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए उनकी लड़ाई के दौरान किसी भी घटना” के लिए एसटीएफ पूरी तरह से जिम्मेदार होगी। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाली सिराथू से विधायक और अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल ने विभागीय पदोन्नति के लिए सेवा नियमों को दरकिनार करने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें: SC on Permanent commission: ट्रिब्यूनल के समक्ष मामले को आगे बढ़ाए, सुप्रीम कोर्ट का महिला नौसेना अधिकारियों को निर्देश

उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा, उन राजनीतिक षडयंत्रकारियों से मेरा सवाल है कि पदोन्नति प्रक्रिया में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई है लेकिन अगर उनकी बात को तवज्जो दे भी दी जाए तो भी सिर्फ मंत्री ही क्यों दोषी है? बाकी लोग क्यों छूट जा रहे हैं? तब तो प्रमुख सचिव समेत सिस्टम के सभी लोग दोषी हुए। उनका नाम क्यों नहीं लिया जा रहा है? बार-बार मंत्री का नाम घसीटने के पीछे कारण क्या है? सिराथू से समाजवादी पार्टी की विधायक और अपना दल (कमेरावादी) पार्टी की नेता पल्लवी पटेल ने हाल में प्राविधिक शिक्षा विभाग में विभागाध्यक्ष के पदों पर हुई नियुक्ति में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। पल्लवी ने आरोप लगाया था कि मौजूदा सेवा नियमावली की जगह पुरानी नियमावली के आधार पर भर्ती कर घोटाला किया गया है। इस मामले को लेकर वह विधानसभा में धरने पर भी बैठी थीं।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें