UP Election 2022 । चुनाव प्रचार में योगी ने क्यों कहा, चांदनी रात चोरों को अच्छी लगती है

By अंकित सिंह | Feb 07, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली के बहाने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर जबरदस्त तरीके से  हमला किया है। योगी आदित्यनाथ ने तंज कसते हुए कहा कि चांदनी रात तो चोरों को अच्छे लगती है। दरअसल, योगी आदित्यनाथ बिजली की बात कर रहे थे। योगी ने कहा कि क्या पांच साल पहले किसी को बिजली मिली थी? एसपी/बीएसपी सदस्य अंधेरे में रहने के आदी थे। एक मुहावरा है "चांदनी रात चोरो (चोर) को अच्छी लगती है", उन्होंने इन घंटों में लूटा। आज नि:शुल्क हर घर रोशन है। इसके साथ ही योगी ने राहुल गांधी और अखिलेश पर तंज कसा है। योगी ने कहा कि याद कीजिए मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान, लड़कों की यह जोड़ी गायब हो गई थी। एक लखनऊ में दंगों को संचालित कर रहा था और दूसरा दिल्ली से इसे देख रहा था। वे अब कहाँ हैं? आज वे जानते हैं कि बीजेपी उनकी गर्मी को ठंडा कर सकती है। योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने UP में जनता को हर सुविधा डबल और ट्रिपल तरीके से दी है। याद करिए आज से 5 साल पहले इस पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हालत क्या हुआ करती थी? हर पर्व के पहले यहां पर दंगा होता था। हर दंगे के बाद महीनों तक कर्फ्यू चलता था। 

प्रमुख खबरें

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा