सेक्युलर लोगों के अनुसार जब आतंकवाद का धर्म नहीं होता, तो मालेगांव की घटना से जोड़कर हिंदुओ को क्यों बदनाम किया : शहजाद जयहिन्द

By रेनू तिवारी | Oct 26, 2021

भारत के प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल प्रभासाक्षी.कॉम की 20वीं वर्षगाँठ पर आयोजित विचार संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कई भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी जी, आम आदमी पार्टी के सांसद और वरिष्ठ नेता श्री संजय सिंह जी, जनता दल युनाइटेड के प्रधान महासचिव श्री केसी त्यागी जी, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री अखिलेश प्रताप सिंह जी, युवा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता श्री शहजाद जयहिन्द जी और विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री आलोक कुमार जी ने भाग लिया। जैसे-जैसे मतदान की तिथि करीब आती है वैसे-वैसे धर्म बड़ा मुद्दा बनने लगता है। नेतागण भी धर्म स्थलों पर अधिक दिखने लगते हैं, धार्मिक प्रतीकों का प्रदर्शन करने लगते हैं ऐसे में सवाल उठता है कि विकास से ज्यादा धर्म क्यों है राजनीति के नजदीक? इस विषय पर चर्चा हुई। 

 

इसे भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के लिए गोवा का दौरा करेंगे राहुल गांधी 

सामाजिक कार्यकर्ता शहजाद जयहिन्द ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर अजमल-कसाब जैसा आतंकवादी पकड़ा जाता है तो ये सैक्युलर लोग कहते हैं कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता लेकिन कभी कोई मालेगाव जैसी घटना हो जाती है तो आतंकवाद को हिंदू धर्म से जोड़ दिया जाता है। अखलख की लिंचिंग पर खूब बवाल होता है। आर्यन खान की गिरफ्तारी पर नामी पत्रकार मुस्लिम सुपरस्टार का बेटा गिरफ्तार करके खबर बताते हैं तो येह धर्म नहीं यह औछी राजनीति है। 

प्रमुख खबरें

Ram Mandir Donation Scam: अखिलेश यादव ने Trust के पुनर्गठन की मांग की, BJP पर साधा निशाना

अमेरिका-कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंगस्टर्स पर बड़ा एक्शन, हत्या, जबरन वसूली और ड्रग्स से जुड़े आरोपों में चार्जशीट दाखिल

AIIMS Doctor ने कहा, मॉनसून में Dengue से बचना है, तो प्लेटलेट्स का रोना छोड़ो और इन लक्षणों पर ध्यान दो!

Rajasthan में 20 टन संदिग्ध Beef पर बवाल, भैंस या गाय का मांस? अब Lab Test से खुलेगा राज