Pakistan जाकर भारत की तारीफ क्यों करने लगा जाकिर नाइक? कहा- हमारे देश में तो माफ कर देते...

By अभिनय आकाश | Oct 08, 2024

जाकिर नाइक भारत के सबसे वांछित चरमपंथियों में से एक है, जिस पर नफरत भरे भाषण देने, आतंकवादियों को फंडिंग करने और मनी लॉन्ड्रिंग को बढ़ावा देने के आरोप हैं। भारत प्रत्यर्पण से बचने के लिए मलेशिया में छिपा हुआ है। भारत का वांछित कट्टरपंथी उपदेशक इन दिनों पाकिस्तान की यात्रा पर है। जहां शहबाज सरकार उसका रेड कॉर्पेट वेलकम करती नजर आ रही है। लेकिन अचानक पाकिस्तान में जाकिर नाइक को भारत की याद आने लगी है। उसने पड़ोसी मुल्क में भारत की तारीफ कर दी है। इसके साथ ही पाकिस्तान की एयरलाइंस पर तंज भी कसा है। विवादास्पद इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक ने मलेशिया से पाकिस्तान की यात्रा के दौरान लगेज के लिए एक्स्ट्रा चार्ज माफ नहीं करने और इसके बदले उन्हें 50 प्रतिशत छूट की पेशकश करने के लिए पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) की आलोचना की है। 

इसे भी पढ़ें: नफरती भाई जान को मिला गीता का ज्ञान, पाकिस्तान में कट्टरपंथी जाकिर नाइक का हुआ जब सनातनी से सामना

नाइक ने कहा कि उसके अपने देश में ऐसा कभी नहीं होता। वह भारत की ओर इशारा कर रहा था। मुंबई में जन्मे उपदेशक ने आगे दावा किया कि जब कोई गैर-मुस्लिम उन्हें भारत में देखता है, तो वे उसे मुफ्त में जाने देते हैं। नाइक 1 अक्टूबर को पाकिस्तान पहुंचा था और 28 अक्टूबर तक रुकने वाले हैं। उसने कराची में समर्थकों को संबोधित करते हुए ये टिप्पणी की।

प्रमुख खबरें

Chennai में बनेगा देश का सबसे बड़ा AI Center, L&T को मिला 15,000 करोड़ का Mega Order

Electronics और Clean Energy को बूस्ट: Rare Earth Magnets के स्थानीय उत्पादन के लिए Indian Government का बड़ा फैसला

IPL Update: Ashwin ने CSK के Coach के लिए लिया Eoin Morgan का नाम, MS Dhoni तय करेंगे भविष्य की रणनीति

WTC Final की रेस में पिछड़ा India तो Gautam Gambhir पर उठे सवाल, बचाव में उतरे Amit Mishra ने मांगा थोड़ा और समय