क्यों छोड़ी दिनेश कार्तिक ने केकेआर की कप्तानी छोड़ी? मोर्गन को दी गयी जिम्मेदारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2020

अबुधाबी। विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान पद से हट गये। उनकी जगह इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान और इंडियन प्रीमियर लीग की इस फ्रेंचाइजी में अब तक उप कप्तान की भूमिका निभा रहे इयोन मोर्गन को कमान सौंपी गयी है। कार्तिक ने केकेआर प्रबंधन को कहा कि वह अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं और टीम के लिये अधिक से अधिक योगदान देना चाहते हैं। 2018 में कप्तान निुयक्त किये गये 35 साल के इस खिलाड़ी ने 37 मैचों में टीम की अगुआई की है। मुंबई इंडियन्स के खिलाफ होने वाले मैच में मोर्गन ही टीम की अगुवाई करेंगे।

इसे भी पढ़ें: DC की कड़ी चुनौती का सामना करने को तैयार धोनी की टीम CSK, किसी होगी जीत?

उन्होंने कहा, ‘‘कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की तरफ से हम दिनेश कार्तिक का पिछले ढाई वर्षों में कप्तान के रूप में उनके योगदान के लिये आभार व्यक्त करते हैं और इयोन को शुभकामनाएं देते हैं। ’’ टीम के अब तक के लचर प्रदर्शन के कारण कार्तिक की कप्तानी की आलोचना हो रही थी। अगर केकेआर ने अभी तक चार मैच खेले हैं तो इनकी संख्या आधी भी हो सकती थी क्योंकि उसने चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ करीबी जीत हासिल की। साथ ही रहस्यमीय स्पिनर सुनील नारायण की संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण फिर से रिपोर्ट किया जाना भी टीम के लिये बुरी खबर रहा, उन्हें इसके बाद से टीम में शामिल नहीं किया गया है। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अर्धशतकीय पारी को छोड़ दें तो कार्तिक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इसके अलावा उनकी रणनीति कई बार नाकाम रही।

वह कुलदीप यादव जैसे बेहतरीन स्पिनर को शारजाह की धीमी पिच पर अंतिम एकादश शामिल करने को लेकर सहज नहीं थे जिससे भी कुछ सवाल उठे। उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा के बजाय युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी पर अधिक भरोसा दिखाया है जिनकी वैरिएशन लगभग समान है और इससे भी उनकी कप्तानी के फैसले की निंदा हुई। बल्कि पिछले सत्र में जब केकेआर काफी करीब से प्ले ऑफ से चूकी थी तो उनके कैरेबियाई आल राउंडर आंद्रे रसेल ने निचले क्रम में भेजे जाने के लिये सार्वजनिक रूप से कार्तिक की आलोचना की थी।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood के बाद UP में अलर्ट, महराजगंज और कुशीनगर में नदियों पर निगरानी

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, Isha Foundation के 77 सदस्य भी शामिल

Nepal Floods में 130 से अधिक भारतीय लापता, ईशा फाउंडेशन के 77 सदस्य भी शामिल

BJP नेता Amar Pal Maurya का Lucknow में जोरदार स्वागत, गिनाए सरकार के काम