किस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर होने लगी Tamannaah Bhatia और Vijay Varma की शादी की चर्चाएं?

By एकता | Nov 23, 2024

बॉलीवुड कपल तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी हैं। बी-टाउन का ये चर्चित जोड़ा अपने रिश्ते को नए स्तर पर ले जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तमन्ना और विजय कथित तौर पर अपने लिए मुंबई में एक नया घर तलाश रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से दोनों लव बर्ड्स की शादी की अटकलें लगनी शुरू हो गयी है।

इसे भी पढ़ें: Shehnaaz Gill ने नई पंजाबी फिल्म की शूटिंग शुरू की, दिग्गज अभिनेता निर्मल ऋषि के साथ शेयर की तस्वीर

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की मुलाकात लस्ट स्टोरीज 2 के सेट पर हुई थी। उन्होंने सीरीज की रिलीज के बाद अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। इसके बाद से दोनों अक्सर साथ में हाथ में हाथ डाले बी-टाउन में स्पॉट हो जाते हैं। हाल ही में अभिनेता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके बहुत से प्राइवेट लम्हों की तस्वीरें उनके फोन में हैं, जिन्हें वह सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच

सांप्रदायिक तनाव की साजिश के आरोप में Humayun Kabir को पुलिस का नोटिस

DUSU Election में ABVP का दबदबा, केंद्रीय पैनल के 3 पदों पर दर्ज की जीत

Faridabad में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में Abhishek Bairwa गिरफ्तार, भेजा गया जेल